News

11/10/2026 1:27:38 PM

चार लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार-कार भी बरामद-कलियर में बेचने जा रहा था तस्कर...

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::



पिरान कलियर। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार एवं नशा मुक्त देवभूमि-2026 अभियान के तहत पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध चरस बरामद की है। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब चार लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार और मोबाइल फोन भी कब्जे में लिया है।



कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि पुलिस टीम बेड़पुर चौक के समीप चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक कार को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें से 1 किलो 222 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने कार सवार मोनू अली (26) पुत्र बारू निवासी खेड़ी शिकोहपुर भगवानपुर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने बताया कि वह गांव और आसपास के क्षेत्रों से नशा करने वाले लोगों से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में चरस एकत्र करता था और उसे कलियर क्षेत्र में मुनाफे पर बेचता था। आरोपी चालक का भी काम करता है और अपने खर्चों की पूर्ति के लिए चरस तस्करी में लिप्त हो गया था।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जहा से उसे जेल भेज दिया गया है। और उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी भी की जा रही है।कोतवाली प्रभारी ने बताया कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी, इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी अमित नौटियाल, हेड कांस्टेबल सोनू कुमार, इसरार अली, माजिद खान ,अमित कुमार और आबिद अली शामिल रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies