

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::
मेष::आज का दिन अच्छा रहेगा। लेकिन धैर्य और समझदारी से आगे बढ़ना होगा। ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिससे तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है। धैर्य रखें। मेहनत का फल जरूर मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए नए रास्ते खुल सकते हैं। कारोबार में लगे लोगों को किसी नए सौदे में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ संयम बरतें।

वृष::आज का दिन मिलाजुला रहेगा। सभी कामों के लिए योजना बनानी होगी। ऑफिस में किसी सहकर्मी के साथ मतभेद हो सकते है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। निवेश के लिए प्लान बना सकते है। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। सेहत सामान्य रहेगी। संतान पक्ष की तरफ से अच्छी खबर सुनने को मिलेगी।

मिथुन::आज का दिन मेहनत और जिम्मेदारियों को पूरा करने का रहेगा। नौकरीपेशा लोग नई नौकरी की तलाश में रहेंगे। कारोबार में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। लेकिन घर-खर्च सोच-समझकर करें। प्रेम संबंधों में गलतफहमी दूर होगी। परिवार में किसी मुद्दे को लेकर बहस हो सकती है। भाई-बहनों का सपोर्ट मिलेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। सर्दी-जुखाम हो सकता है।

कर्क::आज के दिन संतुलन बनाकर चलना होगा। ऑफिस के कामों में आपकी मेहनत रंग लाएगी। परिवार में बड़ी जिम्मेदारी निभाने का मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। खर्चों पर और अपनी जुबान पर काबू रखें। प्रेम संबंधों में गलतफहमी बढ़ सकती है। अच्छी सेहत के लिए तनाव से बचें। पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। भावनाओं में बहकर कोई भी फैसला न लें।

सिंह::आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम पर ध्यान देना होगा। संतान पक्ष को अपनी जिम्मेदारियों का अहसास होगा। करियर के लिए बड़े फैसले लेने पड़ सकते है। माता जी की सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। बदलते मौसम में सावधानी बरतें। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।

कन्या::आज के दिन कई बड़े अवसर मिल सकते है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। कानूनी मामलों में कामयाबी मिलेगी। लेकिन खूब मेहनत करनी पड़ेगी। बातचीत करने से गलतफहमी दूर होगी। जीवनसाथी के साथ घूमने का प्लान करें और उनके साथ समय बिताएं। परिवार के साथ काफी समय बाद वक्त बिता सकते है।

तुला::आज के दिन थोड़ा संभलकर बोलने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। अचानक धन लाभ के योग बन रहे है। परिवार में किसी बात को लेकर लंबी चर्चा हो सकती है। गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें। निवेश के लिए पहले जानकारी प्राप्त करें। आपका कोई करीबी आपका विश्वास तोड़ सकता है। भाई के साथ पुरानी बात को लेकर बहस हो सकती है।

वृश्चिक::आज का दिन अच्छा रहेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। जरूरतमेद की मदद करने से आपको मानसिक सुकून मिलेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। ऑफिस के कामों पर ध्यान दें। घर खरीदने के लिए सोच सकते है।

धनु::आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। ऑफिस में नई जिम्मेदारी को सही से संभाले। जिसके बाद आपके प्रमोशन का बात हो सकती है। लेकिन इस बात से आपकी सहयोगियों को जलन महसूस हो सकती है। घर में पूजा-पाठ का आयोजन हो सकता है। व्यापारियों को अचानक से धन लाभ होगा। पिता का सहयोग मिलने से आपकी परेशानी कम होगी। आज के दिन सिर्फ अपने काम पर फोकस करें।

मकर::आज का दिन सामाजिक गतिविधियों के लिए रहेगा। लंबे समय से अटके जरूरी काम पूरे होंगे। नया कारोबार शुरू करने वाले जातकों को किसी पर भी जल्दी भरोसा न करें। आय के नए स्रोत बनने की संभावना है। अविवाहित जातकों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। परिवार में किसी शुभ समाचार को सुनने से घर का माहौल एकदम मस्त हो जाएगा। घर मं मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। बाहर यात्रा का प्लान बन सकता है। संतुलित खाना खाने से सेहत अच्छी बनी रहेगा।

कुंभ::आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। कोई बात आपको परेशान कर सकती है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। काम समय पर पूरा करें। माता-पिता आपके द्वारा निभाई गई जिम्मेदारियों की करेंगे। ससुराल पक्ष में आपको आपकी बात सामने रखनी होगी।

मीन::आज का दिन अच्छा रहेगा। करियर में स्थिरता रहेगी। परिवार के साथ घूमने जाएं और उनके साथ समय बिताएं। कारोबार में आमदनी बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। लेकिन खर्ता बढ़ सकता है। आपके पक्ष में फैसला आने की संभावना है। किसी की लापरवाही से आज आपको बड़ा नुकसान होने वाला है।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies