
दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::
रुड़की। गोवर्धन पूजन के पावन अवसर पर उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने रामनगर स्थित संकट मोचन मंदिर एवं गली नंबर-6 स्थित श्री हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। दोनों मंदिरों में मंदिर समिति के पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद पंकज सतीजा एवं उनके समर्थक भी उपस्थित रहे।


कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने भगवान गोवर्धन की पूजा-अर्चना कर देश, प्रदेश और रुड़की शहर की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं निरंतर विकास की कामना की। रामनगर स्थित संकट मोचन मंदिर में राजू पंडित तथा गली नंबर-6 स्थित श्री हनुमान मंदिर में पंडित कन्हैया शर्मा ने विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई। इसके पश्चात मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।


इस दौरान मंदिर समिति एवं स्थानीय लोगों ने मंदिरों के सौंदर्यीकरण और विकास से जुड़ी मांगें मंत्री के समक्ष रखीं। विशेष रूप से गली नंबर-6 स्थित हनुमान मंदिर के बाहर भव्य प्रवेश द्वार बनाने की मांग की गई। कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने आश्वासन दिया कि जिस प्रकार रामनगर गुरुद्वारे की गली के बाहर भव्य प्रवेश द्वार बनाया गया है, उसी प्रकार हनुमान मंदिर के बाहर भी जल्द भव्य द्वार का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सभी धर्मों के सम्मान, धार्मिक स्थलों के संरक्षण और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर हनुमान मंदिर समिति के प्रधान सुभाष कोहली, उपप्रधान तिलकराज गेरा, अनूप गोगिया, रवि हांडा, आशानंद तनेजा, गोल्डी शर्मा, वंश मदान, राजू कोहली, अमित शर्मा, राजीव आहूजा, संजीव आहूजा, पीके शर्मा, पुष्पेंद्र शर्मा, अजय गुलाटी, भूपेंद्र गुलाटी, अनिल अरोड़ा, मन्नू अरोड़ा, तरुण अरोड़ा, जतिन गेरा, अजय कोहली, नीरज कोहली, पंकज कोहली, संकल्प शर्मा एवं गौरव शर्मा सहित क्षेत्रीय पार्षद पंकज सतीजा, दीपक बत्रा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।


© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies