

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::
रुड़की। पानी की पाइपलाइन को लेकर पड़ोसियों के बीच शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर कहासुनी और मारपीट होने का मामला सामने आया है। एक पक्ष ने सिविल लाइंस कोतवाली रुड़की में तहरीर देकर दूसरे पक्ष के लोगों पर घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला करने और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है।


पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, घटना 9 नवंबर 2026 की शाम करीब पांच बजे की बताई गई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि पानी की पाइपलाइन को लेकर विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके परिवार के साथ मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों से हमला कर परिवार के सदस्यों को चोटिल कर दिया।
पीड़ित पक्ष ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। वहीं, मामले में पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies