News

11/11/2026 9:44:59 PM

दो महिला अधिकारियों को मिली रुड़की की नई जिम्मेदारी.. गौरी प्रभात होंगी रुड़की की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट-नई नगर आयुक्त बनीं स्मिता परमार...

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::


रुड़की। उत्तराखंड शासन ने बुधवार, 11 नवंबर को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) के 30 अधिकारियों के तबादले कर दिए। शासन की ओर से जारी तबादला सूची में रुड़की को लेकर भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। नगर निगम की नगर आयुक्त के साथ ही रुड़की के संयुक्त मजिस्ट्रेट की तैनाती में भी बदलाव हुआ है।


नगर निगम रुड़की में नगर आयुक्त के पद पर तैनात गोपाल राम बिनवाल को उप मेलाधिकारी, कुंभ मेला हरिद्वार बनाया गया है। उनके स्थान पर स्मिता परमार को नगर आयुक्त रुड़की की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की के पद पर तैनाती में भी बदलाव किया गया है।


रुड़की के लिहाज से बात करें तो सबसे अहम बदलाव संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र सेठ का हुआ है। उन्हें मुख्य विकास अधिकारी चमोली बनाया गया है, जबकि पौड़ी में संयुक्त मजिस्ट्रेट रहीं आईएएस अधिकारी गौरी प्रभात को रुड़की का नया संयुक्त मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।


तबादला सूची में शामिल सभी 30 अधिकारी


शासनादेश के अनुसार अधिकारियों के नए पदभार इस प्रकार हैं:


* निधि यादव (आईएएस) – निदेशक, पंचायती राज निदेशालय का अतिरिक्त प्रभार हटाया गया।


* अभिनव शाह (आईएएस) – अपर सचिव पर्यटन एवं अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पर्यटन विकास परिषद, देहरादून।


* दीपक सैनी (आईएएस) – मुख्य विकास अधिकारी, देहरादून।


* प्रवीण कुमार (आईएएस) – मुख्य विकास अधिकारी, पिथौरागढ़।


* अनामिका (आईएएस) – मुख्य विकास अधिकारी, अल्मोड़ा।


* आशिमा गोयल (आईएएस) – नगर आयुक्त, नगर निगम हल्द्वानी।


* दीपक रामचंद्र सेठ (आईएएस) – मुख्य विकास अधिकारी, चमोली।


* राहुल आनंद (आईएएस) – मुख्य विकास अधिकारी, उत्तरकाशी।


* गौरी प्रभात (आईएएस) – संयुक्त मजिस्ट्रेट, रुड़की।


* दीक्षिता जोशी (आईएएस) – संयुक्त मजिस्ट्रेट, काशीपुर।


* जीवन सिंह नगन्याल (पीसीएस) – आयुक्त, गन्ना एवं चीनी, काशीपुर।


* त्रिलोक सिंह मर्तोलिया (पीसीएस) – अपर आयुक्त, कुमाऊं मंडल, नैनीताल।


* अभिषेक त्रिपाठी (पीसीएस) – निदेशक, पंचायती राज निदेशालय, देहरादून।


* रामजी शरण शर्मा (पीसीएस) – अपर निदेशक, सूचना प्रौद्योगिकी एजेंसी (आईटीडीए), देहरादून।


* तीर्थपाल सिंह (पीसीएस) – अपर निदेशक, आईटीडीए का पदभार हटाया गया।


* जय भारत सिंह (पीसीएस) – अपर निदेशक, शहरी विकास निदेशालय, देहरादून।


* श्याम सिंह राणा (पीसीएस) – अपर नगर आयुक्त, नगर निगम देहरादून।


* नारायण सिंह नबियाल (पीसीएस) – अपर जिलाधिकारी, चमोली।


* विवेक प्रकाश (पीसीएस) – अपर आयुक्त, गन्ना एवं चीनी तथा प्रधान प्रबंधक, चीनी मिल किच्छा।


* पंकज कुमार उपाध्याय (पीसीएस) – अपर मेलाधिकारी, कुंभ मेला हरिद्वार।


* कौस्तुभ मिश्रा (पीसीएस) – उप निदेशक, मंडी परिषद, रुद्रपुर।


* स्मिता परमार (पीसीएस) – नगर आयुक्त, नगर निगम रुड़की।


* रविंद्र सिंह बिष्ट (पीसीएस) – अपर जिलाधिकारी, बागेश्वर।


* निर्मला बिष्ट (पीसीएस) – अपर जिलाधिकारी (प्रशासन/नजूल), ऊधमसिंह नगर।


* जितेंद्र कुमार (पीसीएस) – अपर जिलाधिकारी, देहरादून एवं विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी।


* नुपुर वर्मा (पीसीएस) – नगर आयुक्त, नगर निगम रुद्रपुर।


* कमलेश मेहता (पीसीएस) – अपर जिलाधिकारी, रुद्रप्रयाग।


* विनोद कुमार (पीसीएस) – अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), ऊधमसिंह नगर।


* परितोष वर्मा (पीसीएस) – नगर आयुक्त, नगर निगम काशीपुर।


* गोपाल राम बिनवाल (पीसीएस) – उप मेलाधिकारी, कुंभ मेला हरिद्वार।


रुड़की के लिहाज से तबादले की तीन प्रमुख बातें:


* दीपक रामचंद्र सेठ की जगह गौरी प्रभात संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की होंगी।


* स्मिता परमार नई नगर आयुक्त होंगी।


* गोपाल राम बिनवाल को कुंभ मेले में उप मेलाधिकारी बनाया गया है।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies