News

11/12/2026 7:57:24 AM

*आज 12नवंबर दिन गुरुवार कैसा रहेगा आपका राशिफल जानते हैं मेष से मीन तक का राशिफल ज्योतिष आचार्य पंडित रजनीश शास्त्री से....* *ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री* *मो. 8077617228*


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

मेष::आज का दिन आपके लिए साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आ सकता है। किसी विपरीत परिस्थिति के कारण परेशानी हो सकती है। परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य की सेहत को लेकर मन चिंतित रह सकता है। अगर आपने पहले किसी को धन उधार दिया था तो उसके वापस मिलने की संभावना है, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है।


वृष::आज किसी बड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। संतान आपसे कुछ चीजों की मांग कर सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए टीम के साथ मिलकर काम करना फायदेमंद रहेगा। व्यापार करने वाले जातकों को सतर्क रहने की जरूरत है।


मिथुन::आज का दिन प्रसन्नता लेकर आ सकता है। सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को पहचान मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों को आय के अतिरिक्त स्रोतों पर विचार करना पड़ सकता है। परिवार के भविष्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है। संपत्ति खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए दिन अनुकूल रह सकता है।


कर्क::आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। किसी भी तरह के वाद-विवाद से बचने की जरूरत है। आज दूसरों को सलाह देने से भी परहेज करें। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे काम का दबाव बढ़ेगा और चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है।


सिंह::आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। संतान के साथ चल रही अनबन को बातचीत के जरिए सुलझाने का मौका मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी जिम्मेदारियां अच्छी तरह निभाएंगे, हालांकि अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।


कन्या::आज स्वास्थ्य के मामले में सावधानी बरतनी होगी। कोई खास मित्र आपसे मदद मांग सकता है और आप उसकी सहायता के लिए आगे आएंगे। माता-पिता के लिए उपहार खरीद सकते हैं। व्यापार करने वाले जातकों की कोई बड़ी डील फाइनल होने की संभावना है।


तुला::आज का दिन असमंजस भरा रह सकता है। घर और कार्यक्षेत्र के बीच तालमेल बनाकर चलना जरूरी होगा। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होने की संभावना है। आपका रुझान आध्यात्म की ओर बढ़ सकता है। भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर बहस होने की आशंका है।


वृश्चिक::आज का दिन सामान्य रहने वाला है। प्रेम संबंधों में आगे बढ़ रहे लोग अपने साथी को परिवार से मिलवा सकते हैं। नौकरीपेशा जातक मेहनत और लगन से अधिकारियों का भरोसा जीत सकते हैं। परिवार में चल रहे विवाद को सुलझाने में सफलता मिल सकती है, जिससे घर का माहौल बेहतर होगा।


धनु::आज का दिन मिलाजुला रह सकता है। संतान की तरक्की देखकर खुशी मिलेगी। किसी के साथ चल रहा विवाद बातचीत से सुलझ सकता है। नई संपत्ति मिलने की संभावना है। हालांकि, आपको अपनी दिनचर्या में सुधार करने की जरूरत है, ताकि जरूरी काम प्रभावित न हों।


मकर::आज का दिन अच्छा रह सकता है। नौकरी बदलने की योजना बना रहे लोगों को फिलहाल जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है। पुरानी गलती को लेकर पछतावा हो सकता है। लेनदेन से जुड़ा कोई मामला चिंता बढ़ा सकता है। कारोबारियों को नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।


कुंभ::आज का दिन मध्यम फलदायी रह सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने से मन खुश होगा। घर में पूजा-पाठ या भजन-कीर्तन का आयोजन हो सकता है। पड़ोसी के साथ किसी बात को लेकर विवाद होने की आशंका है। पैतृक संपत्ति से जुड़े कानूनी मामले में फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना जताई गई है।


मीन::आज का दिन खुशियां लेकर आ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में नया पद या जिम्मेदारी मिल सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोग नया आवेदन भर सकते हैं। व्यापार बढ़ाने के लिए अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। संपत्ति में निवेश की योजना बना रहे लोगों को सोच-समझकर फैसला लेना चाहिए।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies