News

11/12/2026 4:25:12 PM

वेतन वृद्धि की घोषणा नहीं होने पर भड़कीं आंगनबाड़ी कार्यकर्तियां, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय पर किया प्रदर्शन

कार्यबहिष्कार और तालाबंदी की चेतावनी, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::


रुड़की। राज्य स्थापना दिवस पर वेतन वृद्धि की घोषणा नहीं होने से नाराज आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों का गुस्सा फूट पड़ा। गुरुवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। उन्होंने मांग पूरी नहीं होने पर कार्यबहिष्कार करने और कार्यालयों में तालाबंदी करने की चेतावनी दी।


ब्लॉक अध्यक्ष अंजू शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री की ओर से राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों का वेतन बढ़ाने की घोषणा किए जाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन स्थापना दिवस पर ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई। इससे प्रदेशभर की आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से वेतन वृद्धि की मांग की जा रही है, लेकिन सरकार उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही है। अब कार्यकर्तियां आंदोलन को तेज करने के लिए मजबूर होंगी और कार्यबहिष्कार के साथ तालाबंदी करेंगी।


प्रदर्शन के बाद कार्यकर्तियों ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर वेतन वृद्धि की मांग पूरी करने की अपील की।इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष अंजू शर्मा, उपाध्यक्ष सुषमा प्रजापति, कोषाध्यक्ष अनुराधा कश्यप, नमिता शर्मा, छवि बंसल, अनीता शर्मा, शर्मिला शर्मा, वेजी, नीति अग्रवाल, संध्या, पूनम त्यागी, शामिष्ठा, रीना वालिया, रेखा, उषा अरोड़ा, शालू, शायरा बानो और शालू त्यागी आदि मौजूद रहीं।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies