News

11/14/2026 5:06:53 PM

स्थापना दिवस समारोह में कुमाऊं के साथ ही दिखी पहाड़ की संस्कृति कुमाऊं संस्कृति विकास मंडल समिति ने मनाया 10वां स्थापना दिवस, बच्चों, महिलाओं ने दी एक से बढ़कर एक प्रस्तुति

मेधावी छात्रों, सीनियर सिटीजन, जनप्रतिनिधियों को भी किया गया सम्मानित


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::


रुड़की। कुमाऊं संस्कृति विकास मंडल समिति द्वारा शनिवार को समिति का 10वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। अशोक नगर स्थित समिति के भवन में आयोजित समारोह में बच्चो, महिलाओं द्वारा एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। जिसने सभी का मन मोह लिया। 

समारोह की शुरुआत भगवान शिव-पार्वती की पूजा-अर्चना से हुआ। समारोह में महिलाओं, बच्चों ने कुमाऊनी गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी। जिसने सबका मन मोह लिया। इस दौरान समिति द्वारा मेधावी छात्रों, सीनियर सिटीजन एवं जनप्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया गया। समिति के अध्यक्ष विजय बानी ने कहा कि समिति का स्थापना दिवस प्रत्येक कुमाऊंवासी के लिए सबसे खुशी और गौरव का विषय है। 20 वर्ष पूर्व ढंडेरा में समिति का गठन किया गया था। आज समिति समाज की एकजुटता और अपनी संस्कृति का संदेश देने को लगातार कार्य कर रही है। कहा कि हमारी युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति को भूलकर पश्चिमी सभ्यता की ओर भाग रही है। युवाओं में अपनी संस्कृति का संदेश देने के लिए समिति की ओर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। उन्होंने समारोह में पहुंचे सभी जनप्रतिनिधियों, सीनियर सिटीजन एवं समाज के लोगों का धन्यवाद व्यक्त किया। समारोह में इंटक जिलाध्यक्ष उदय सिंह पुंडीर ने सीनियर सिटीजन एवं समिति पदाधिकारियों का शाल एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि समिति का स्थापना दिवस समारोह युवा पीढ़ी को सनातन और कुमाऊं संस्कृति के प्रति संदेश देता है, जो एक बेहद ही अच्छी बात है। हम सभी को अपनी संस्कृति से जुड़े रहना चाहिए। इस अवसर पर सभासद विजय सिंह पंवार, हिम्मत सिंह राणा, आरके भट्ट, रविंद्र सिंह पंवार एवं समिति की ओर से उपाध्यक्ष खुशहाल सिंह पपोला, सचिव नारायण शाह, लक्ष्मण सिंह ज्याला आदि मौजूद रहे। समारोह का संचालन इंद्र सिंह, समिति अध्यक्ष विजय सिंह ने किया।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies