News

11/14/2026 8:40:42 PM

कलियर::स्थानीय पत्रकारों ने कोतवाली प्रभारी को सौंपा ज्ञापन, प्रेस लिखे वाहनों और कथित फर्जी पत्रकारों की जांच की उठाई मांग...

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::



पिरान कलियर। क्षेत्र में कथित फर्जी और बाहरी पत्रकारों की बढ़ती गतिविधियों को लेकर स्थानीय पत्रकारों ने नाराजगी जताई है। इस संबंध में पत्रकारों ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी को ज्ञापन सौंपकर ऐसे लोगों की पहचान कर उनके दस्तावेजों की जांच कराने की मांग की है।


ज्ञापन में बताया गया है कि कुछ लोग पत्रकार होने का दावा कर अपनी पहचान का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे लोग पत्रकारिता की आड़ में स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों को परेशान कर रहे हैं। इससे आम लोगों को परेशानी होने के साथ ही पत्रकारिता की छवि भी खराब हो रही है।पत्रकारों ने कहा कि पत्रकारिता एक जिम्मेदार पेशा है। इसका उद्देश्य जनता की समस्याओं को उठाना और जनता तथा प्रशासन के बीच कड़ी का काम करना है।लेकिन कुछ लोग पत्रकार होने का दावा कर इस पेशे की गरिमा को नुकसान पहुंचा रहे हैं।ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि क्षेत्र में सक्रिय पत्रकारों के प्रेस कार्ड, मीडिया संस्थानों से जुड़े दस्तावेजों और अन्य प्रमाणपत्रों की निष्पक्ष जांच कराई जाए। इसके साथ ही प्रेस लिखे वाहनों की भी जांच की जाए। नियमों का उल्लंघन मिलने पर ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।पत्रकारों ने कहा कि जांच में यदि कोई व्यक्ति फर्जी पहचान के आधार पर लोगों को डराने-धमकाने या परेशान करने में शामिल पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। इससे वास्तविक पत्रकारों को निष्पक्षता के साथ काम करने का अवसर मिलेगा और पत्रकारिता की गरिमा बनी रहेगी।इस दौरान क्षेत्र के स्थानीय पत्रकार मौजूद रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies