News

11/15/2026 5:43:07 PM

अंजुमन इतरका-ए-अदब द्वारा रुड़की में आयोजित हुआ ऑल इंडिया मुशायरा व कवि सम्मेलन,देर रात तक शायरों व कवियों ने पेश किए एक से एक बढ़कर कलाम

दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::


रुड़की।अंजुमन इतरका-ए-अदब द्वारा "यादें अब्दुल हकीम" के उनवान से नगर निगम के प्रांगण में एक ऑल इंडिया मुशायरा व कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया,जिसमें देश के विश्व विख्यात शायरों व कविओं ने अपनी शायरी से मुशायरे में समा बांध दिया।एक से बढ़कर एक गजल,गीत व हास्य व्यंगों ने श्रोताओं को झूमने में मजबूर कर दिया।मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेविका पूजा गुप्ता ने मुशायरा का रिबन काटकर उद्घाटन किया।सदारत कर्नाटक से तशरीफ लाए अंजुमन के सरपरस्त डॉक्टर बाबा अब्दुल रज्जाक ने की तथा मुशायरे का संचालन देवास मध्य प्रदेश से पधारे शायर ने किया।इस अवसर पर प्रसिद्ध समाजसेवी व वरिष्ठ कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता को अंजुमन की ओर से बेस्ट ऑफ सिटीजन का अवार्ड प्रदान किया गया।मुशायरा सुबह तक वाह-वाह और तालियों की गड़गड़ाहट बीच सफलता पूर्वक चलता रहा।इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूजा गुप्ता ने अपने सम्बोधन में कहा कि इतने बेहतरीन आयोजन में मुझे बुलाकर संस्था बड़ा उपकार किया है।उन्होंने कहा कि अंजुमन के इस सफल आयोजन से आपसी भाईचारा और बढ़ेगा।उन्होने कहा कि में सभी नगरवासियो के अगर उनके किसी काम आउंगी तो ये मेरा सौभाग्य होगा।एटा से पधारे शेयर अज्म शाकिरी ने नाते पाक से मुशायरा का आगाज किया और और राष्ट्र को समर्पित गीत खुर्शीद हैदर ने जब जिंदाबाद ए वतन,जिंदाबाद ए वतन का गीत पेश किया तो तालिया की गढ़गढ़ाहट से पूरा पंडाल गूंज गया गया।

दिल्ली से तशरीफ लाए उस्ताद शायर इकबाल अशर ने एक के बाद एक कई गजलें पेश कर मुशायरा को जिंदगी बख्शी।उन्होंने पढा कि...

नहीं है तेरी चमक में कोई कमी सूरज,

मैं खुद वही हूं जहां रोशनी नहीं जाती,,

अज्म शाकिरी ने अपने लाजवाब तरन्नुम में फरमाया कि...

तू अगर छोड़ के जाने पे तुला है तो जा,

जान भी जिस्म से जाती है तो कब पूछती है,,

तरंन्नुम के बादशाह खुर्शीद हैदर ने भी कमाल कर दिया,उन्होंने कहा कि...गैर परों पर उड़ सकते हैं हद से हद दीवारों तक,

अंबर पर तो वही उड़ेंगे जिनके अपने पर होंगे,,

हास्य के विश्व विख्यात शायर और अंजुमन के जनरल सीक्रेटरी सिकंदर हयात गडबड ने जबरदस्त कहकहों के बीच में जब ये मशवरा दिया तो पूरा पंडाल तालियों के शोर हसीं से गुलजार हो गया।उन्हों पढा कि...

इश्क का रोग है जो नींद उड़ा देता है,

नौजवानों से करोगे तो सजा देता है,,

इश्क करना है तो हम जैसे बुजुर्गों से करो,

पिलपीला आम ही खाने में मजा देता है,,

नैनीताल से तशरीफ लाये शायर मोहन मुन्तजिर ने मोहब्बत ना करने की सलाह जो अपनी नज्म में दी तो चारों तरफ तालियों का शोर सुनाई दिया।उसके अलावा उन्होंने कई गजलें पेश की।

काशी में एक फकीर के महफूज थी मगर,

आकर अमीर जदो में दौलत बिगड़ गई,,

देहरादून की शायरा मोनिका मंतशा ने अपने बेहतरीन तरंन्नुम और दिलकश आवाज में गीत गजलों से शमा बांध दिया।उन्होंने फरमाया कि...

रिफाकतो के उजाले सदा रहे कायम,

जहां चराग बुझे हमने दिल जलाया है,,

बिलाल साहरनपुरी ने अपने जोशीले अंदाज में कमाल कर दिया।श्रोताओं ने खड़े होकर दाद दी।उन्होंने सच्चाई यूँ बयान की कि...

रिक्शा चलाने वालों ने बच्चे पढ़ा लिए,

जो थे अमीरजादे नजाकत में मर गए,,

वसीम राजुपुरी ने भी अपनी बाप के उन्वान से नज्म जब पेश की तो महफिल में तालियों की आवाज सुनाई दी।दिल चकनाचूर हो गया तेरे सुलूक से,

जिसको समेटने में बिखरना पड़ा मुझे,,

महमूद असर ने भी कमाल कर दिया।अपनी शायरी से लोगों का दिल जीत लिया।गिरेबां खोलकर पहनी जो तूने चैन सोने की,

यही पहचान है बेटा तेरे कमजर्फ होने की,,

इनके अलावा इमरान फैज,राधिका मित्तल,मनोज शाशवत,जावेद मुशीरी आदि ने भी मुशायरे में जान फूँक दी।इस मौके पर पूर्व मेयर गौरव गोयल,उदय सिंह पुंडीर,प्रणय प्रताप सिंह,आदिल फरीदी,जुबैर शमशी,मोहम्मद फारूक,सुहेल सैफी,चांद खान,मोहम्मद शावेज,तजमुल हुसैन,समून अहमद, शाहनवाज त्यागी,मुखिया त्यागी, मोहम्मद इरफान,अब्दुल नदीम,अब्दुल अजीम, शाहिद अख्तर,मोहम्मद अखलाक,बबलू भाई,मोहम्मद परवेज  आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।अंत में संस्था के अध्यक्ष सैयद सनाउल हक ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies