

दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::
रुड़की। पूर्वांचल एकता समिति की ओर से नगर के ऐतिहासिक लक्ष्मीनारायण घाट पर लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा का भव्य आयोजन बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ किया गया। इस अवसर पर घाट पर श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ा और पूरे वातावरण में छठ मइया के पारंपरिक गीतों की गूंज सुनाई दी। कार्यक्रम में शहर के प्रमुख जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने प्रतिभाग कर सूर्य देव और छठी मइया का आशीर्वाद लिया।

इस पावन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कैबिनेट मंत्री विधायक प्रदीप बत्रा ने समस्त क्षेत्रवासियों को छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छठ महापर्व प्रकृति, स्वच्छता और सूर्य उपासना के प्रति हमारी अटूट आस्था का प्रतीक है। यह पर्व समाज में आपसी भाईचारे, एकता और सद्भाव को मजबूत करने का संदेश देता है।
कार्यक्रम में पूर्व महापौर गौरव गोयल ने सभी श्रद्धालुओं को छठ पर्व की बधाई देते हुए कहा कि पूर्वांचल एकता समिति द्वारा हर वर्ष जिस भव्यता के साथ इस महापर्व का आयोजन किया जाता है, वह सराहनीय है। यह आयोजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। पूर्व महापौर यशपाल राणा ने भी सभी को छठ पूजा की बधाई दी।

पूरे आयोजन के दौरान समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संभाला। इस मौके पर पूर्व महापौर गौरव गोयल, पूर्व महापौर यशपाल राणा, अक्षय प्रताप सिंह, प्रणय प्रताप सिंह, सुभाष सरीन, केतन भारद्वाज, ध्रुव गुप्ता, राज्यमंत्री शोभाराम प्रजापति, एवं समिति के संरक्षक: अभय कुमार पाण्डेय, संरक्षक: एन.पी. शुक्ल, ए.के. सिंह, जे.पी. उपाध्याय, जितेन्द्र सिंह, कृष्णा निगम, अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधाकर द्विवेदी, अश्विनी सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष एच.के. वर्मा, संजय त्रिपाठी, महामंत्री आशुतोष शुक्ल, संयुक्त महामंत्री विनय पाण्डेय, उपमंत्री संतोष मिश्रा, विधिक सलाहकार केशव पाण्डेय, कोषाध्यक्ष शिवाकान्त दूबे, सहकोषाध्यक्ष रघुवीर सिंह, वीरेन्द्र शुक्ल, अजीत मिश्रा प्मधुर पाण्डेय, मंजुल चतुर्वेदी, रमन त्यागी आदि उपस्थित रहे।

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies