News

11/16/2026 8:12:19 AM

रुड़की के श्री लक्ष्मी नारायण घाट पर धूमधाम से संपन्न हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, उगते सूर्य को दिया गया अर्घ्य...


दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::

रुड़की। पूर्वांचल एकता समिति की ओर से आयोजित चार दिवसीय छठ महापर्व सोमवार को उगते सूर्य देव को अर्घ्य देने के साथ ही विधि-विधान के साथ संपन्न हो गया। इस पावन अवसर पर रुड़की के गंगनहर किनारे स्थित श्री लक्ष्मी नारायण घाट और अन्य घाटों पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, जिससे पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।


भक्तिमय माहौल में गूंजे छठी मैया के जयकारे

सुबह तड़के से ही घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने लगी थी। व्रतियों और श्रद्धालुओं ने पूरी निष्ठा के साथ पूजा-अर्चना की और गंगनहर के पवित्र जल में खड़े होकर उगते सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया। सभी ने भगवान भास्कर और छठी मैया से अपने परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्यता और खुशहाली की कामना की।

अर्घ्य देने के उपरांत सुहागिन महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद दिया और घाट पर ही प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान "छठी मैया की जय" के जयकारों से पूरा गंगनहर तट गूंज उठा, जिससे संपूर्ण वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। इस भव्य आयोजन के दौरान महापौर अनीता अग्रवाल, कांग्रेस नेत्री पूजा गुप्ता, राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे और श्रद्धालुओं को पर्व की बधाई दी। इस प्रकार तीन दिनों के कठिन उपवास और अनुष्ठान के बाद यह लोक आस्था का महापर्व हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस मौके पर समिति के संरक्षक: अभय कुमार पाण्डेय, संरक्षक: एन.पी. शुक्ल, ए.के. सिंह, जे.पी. उपाध्याय, जितेन्द्र सिंह, कृष्णा निगम, अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधाकर द्विवेदी, अश्विनी सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष एच.के. वर्मा, संजय त्रिपाठी, महामंत्री आशुतोष शुक्ल, संयुक्त महामंत्री विनय पाण्डेय, उपमंत्री संतोष मिश्रा, विधिक सलाहकार केशव पाण्डेय, कोषाध्यक्ष शिवाकान्त दूबे, सहकोषाध्यक्ष रघुवीर सिंह, वीरेन्द्र शुक्ल, अजीत मिश्रा, प्मधुर पाण्डेय, मंजुल चतुर्वेदी, सुशील यादव आदि उपस्थित रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies