News

11/17/2026 2:13:49 PM

कलियर से छड़ी मुबारक लेकर अजमेर शरीफ के लिए पैदल रवाना हुआ जायरीनों का जत्था, रुड़की में हुआ भव्य स्वागत

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::


रुड़की।हजरत ख्वाजा गरीब नवाज अजमेर शरीफ के सालाना उर्स में शामिल होने के लिए मंगलवार को कलियर से छड़ी मुबारक लेकर जायरीनों का जत्था पैदल यात्रा पर रवाना हुआ। करीब 24 दिन की पैदल यात्रा पूरी करने के बाद जत्था छह दिसंबर को अजमेर शरीफ पहुंचेगा।


परंपरा के अनुसार हर वर्ष की तरह इस बार भी दरगाह साबिर पाक, दरगाह इमाम साहब और दरगाह बाबा गरीब शाह की छड़ी मुबारक लेकर जायरीन अजमेर शरीफ के लिए रवाना हुए। यात्रा के दौरान जत्थे में शामिल जायरीनों का रुड़की नगर निगम चौक के समीप जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान लोगों ने फूल-मालाओं से स्वागत कर जायरीनों को यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।


इस अवसर पर जत्थे में शामिल मुदस्सिर बाबा का विशेष रूप से स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में राजेंद्र चौहान, अजीत चौहान, अमित चौहान, राहुल चौहान, सुशील, तकमुल्ला जी, आमिर खान, राजू शर्मा, इरफान भाई, शकील अहमद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies