दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::
रुड़की। भाजपा नेता महेंद्र काला एवं उद्योगपति दीपक शर्मा मंगलवार को नगर निगम पहुंचे, जहां उन्होंने मेयर अनीता अग्रवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस दौरान उन्होंने नवनियुक्त नगर आयुक्त स्मृता पवार का भी पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी।

इस अवसर पर भाजपा नेता महेंद्र काला ने कहा कि मेयर अनीता अग्रवाल के नेतृत्व में रुड़की शहर विकास और स्वच्छता के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करे, यही उनकी कामना है। उन्होंने कहा कि शहर के विकास के लिए सभी जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों को मिलकर सकारात्मक प्रयास करने चाहिए।
वहीं उद्योगपति दीपक शर्मा ने कहा कि मेयर अनीता अग्रवाल का जन्मदिन शहर के लिए भी एक खास अवसर है। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि रुड़की को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने के लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने नवनियुक्त नगर आयुक्त स्मृता पवार को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके अनुभव और कार्यशैली से नगर निगम की व्यवस्थाओं में और सुधार आएगा।इस दौरान दोनों ने मेयर एवं नगर आयुक्त को शुभकामनाएं देते हुए शहर के विकास और जनहित के कार्यों में हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies