News

11/19/2026 12:20:33 PM

रेलवे परामर्शदात्री समिति में नामित सदस्यों का मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया भव्य स्वागत...


दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::

रुड़की। क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति में रुड़की के चार सदस्य नामित किए जाने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने नहर किनारे स्थित अपने कार्यालय पर सभी नवनियुक्त सदस्यों को फूल-मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनका जोरदार स्वागत किया।


उत्तराखण्ड शासन के परिवहन अनुभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, राज्यपाल की स्वीकृति से 1 नवंबर 2026 से 31 अक्टूबर 2028 तक की दो वर्ष की अवधि के लिए इन सदस्यों का नामांकन किया गया है। इसके तहत पूर्वोत्तर रेलवे की क्षेत्रीय परामर्शदात्री समिति में राज्य सरकार के प्रतिनिधि के रूप में अमन गोयल और राज्य के कृषि एसोसिएशन के प्रतिनिधि के रूप में अनुज सैनी को नामित किया गया है। वहीं, उत्तर रेलवे की क्षेत्रीय परामर्शदात्री समिति में राज्य सरकार के प्रतिनिधि के रूप में गौरव त्यागी और कृषि एसोसिएशन के प्रतिनिधि के रूप में सुनील साहनी को जिम्मेदारी दी गई है।

स्वागत समारोह के दौरान मंत्री प्रदीप बत्रा ने सभी नवनियुक्त सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि रुड़की से चार सदस्यों का रेलवे की महत्वपूर्ण समिति में चुना जाना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी सदस्य रेलवे बोर्ड और यात्रियों के बीच एक मजबूत कड़ी के रूप में कार्य करेंगे और रुड़की तथा आसपास के क्षेत्रों में रेल सुविधाओं के विस्तार व यात्रियों की समस्याओं के समाधान में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे।


इस दौरान कार्यालय में मौजूद कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया और नवनियुक्त सदस्यों को उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर चौ. धीर सिंह, जिला महामंत्री सागर गोयल, अभिषेक चंद्रा, पार्षद संजीव तोमर, अशोक आर्य, अजय तेवतिया, बृजमोहन सैनी आदि उपस्थित रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies