दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
पिरान कलियर। कोतवाली क्षेत्र की एक बस्ती में घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ युवक एक घर के अंदर महिला के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।बताया जा रहा है कि वीडियो कस्बे की एक बस्ती का है। वहीं पीड़ित महिला के पति ने कोतवाली पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आने के बाद पुलिस से कार्रवाई की अपेक्षा जताई जा रही है। हालांकि, वायरल वीडियो की तारीख और घटना के पीछे की वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies