विधिक सहायता शिविरों के माध्यम से लोगों को उनके अधिकारों के प्रति किया जाएगा जागरूक
दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::
रुड़की। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत की आयरन लेडी स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती पर रुड़की में अधिवक्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। एडवोकेट राव बिलावर के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ अधिवक्ता संवाद एवं विचार संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम कांग्रेस सेवादल लीगल सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट संजीव तराच के निर्देशानुसार आयोजित हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता जुबैर अहमद ने कहा कि कांग्रेस सेवादल लीगल सेल के माध्यम से आमजन को सुलभ न्याय दिलाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। इसके तहत विधिक सहायता शिविर आयोजित कर लोगों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक कानूनी जानकारी और उचित सहायता पहुंचाना जरूरी है।
कार्यक्रम आयोजक एडवोकेट राव बिलावर ने कहा कि उनका संकल्प है कि आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों को भी न्याय पाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके लिए अधिवक्ताओं के सहयोग से समय-समय पर विधिक सहायता शिविर लगाए जाएंगे। साथ ही शिक्षा का अधिकार अधिनियम, निःशुल्क विधिक सहायता, सूचना का अधिकार सहित विभिन्न कानूनी अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि न्याय केवल संपन्न लोगों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।इस अवसर पर अधिवक्ता फरमान त्यागी और एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष मनीष परमार ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में अधिवक्ता सोनिया, आंचल, मुस्तकीम, राजू आदिल गौर, मुसव्वर अली, तस्लीम खान, राहुल सिंह,
कमलेश, नफीस अली, अनस, तोकीर आलम और शादाब अली सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे। सभी ने विधिक जागरूकता अभियान को मजबूत बनाने और जरूरतमंदों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के लिए मिलकर कार्य करने कासंकल्प लिया।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies