दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::
रुड़की।श्री अग्र वैश्य नवयुवक समिति,मंगलौर द्वारा महाराजा श्री अग्रसेन जी महाराज की 44-वीं भव्य शोभायात्रा बड़ी धूमधाम से निकाली गई।शोभायात्रा का शुभारंभ करते हुए पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि महाराजा श्री अग्रसेन जी महाराज ने समाज को एक सूत्र में बांधने का काम किया।उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्य एवं राष्ट्र के निर्माण में दिए गए सहयोग को कभी भुलाया नहीं जा सकता।कहा कि आज हम सभी को उनके पद-चिन्हों पर चलकर समाज की भलाई एवं राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य करना होगा।
शोभायात्रा में बनी झांकियां आकर्षण का केंद्र रही।कस्बे में निकाली गई शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए हनुमान चौक पर समाप्त हुई।इस दौरान भक्तों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया।समिति के अध्यक्ष रूपक सिंघल सहित अनेक पदाधिकारियों ने पूर्व मेयर गौरव गोयल का सम्मान किया।इस अवसर पर अवनीश गर्ग,गौरव गुप्ता,शोभित सिंघल,अरविंद गोयल,शोभित माहवार,अमित सिंघल,हिमांशु तायल,मोहित मित्तल,मनोज सिंघल,मोहित सिंघल, शुभम तायल,राहुल तायल,नरेश चोपड़ा, रामकुमार कपूर व अतुल माहेश्वरी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies