News

11/20/2026 7:19:05 AM

*आज 20 नवंबर दिन शुक्रवार कैसा रहेगा आपका राशिफल जानते हैं मेष से मीन तक का राशिफल ज्योतिष आचार्य पंडित रजनीश शास्त्री से....* *ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री* *मो. 8077617228*


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

मेष::आज आपके मन में काम को बेहतर बनाने के लिए नए विचार आ सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को इन विचारों को कार्यक्षेत्र में अपनाने का अवसर मिलेगा। कारोबारियों की ऑनलाइन सीखने में रुचि बढ़ सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए दिन अनुकूल है। घर पर रिश्तेदारों के आने से खुशियों का माहौल रहेगा। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।


वृष::आज आपकी योजनाओं के मुताबिक काम पूरे होने से मन खुश रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की सराहना हो सकती है। व्यापार में कुछ नए बदलाव करने की जरूरत पड़ सकती है। पुराने दोस्त के साथ चल रही नाराजगी बातचीत से खत्म हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। बोलते समय संयम बनाए रखें।


मिथुन::आज मेहनत और लगन से किए गए काम भविष्य में तरक्की के रास्ते खोल सकते हैं। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए व्यवस्थित योजना बनानी होगी। नौकरी करने वालों को पदोन्नति या आगे बढ़ने का अवसर मिल सकता है। माता की सेहत में सुधार से राहत महसूस होगी।


कर्क::आज सामाजिक गतिविधियों से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रह सकता है। विदेश में कारोबार करने वालों को कोई सकारात्मक खबर मिल सकती है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को अभी इंतजार करना पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ संबंध मजबूत करने पर ध्यान दें। कोई पुराना मित्र लंबे समय बाद मिलने आ सकता है।


सिंह::आज आपके साहस और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हो सकती है। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई लाभ मिलने के संकेत हैं। हालांकि पारिवारिक मामलों को नजरअंदाज करना ठीक नहीं होगा। भाई-बहनों के साथ विवाद है तो बातचीत से समाधान निकालने का प्रयास करें। किसी पारिवारिक समारोह में शामिल हो सकते हैं। नया कारोबार शुरू करने से पहले सोच-विचार करें।


कन्या::आज रचनात्मक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी और नए काम करने का मौका मिल सकता है। वैवाहिक जीवन से जुड़े लोग ससुराल पक्ष के सदस्यों से मुलाकात कर सकते हैं। व्यापार में आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए अनुभवी व्यक्ति की सलाह उपयोगी रहेगी। शेयर बाजार से जुड़े लोगों को लाभ मिलने की संभावना है।


तुला::आज कुछ समय से अटकी हुई योजनाओं को आगे बढ़ाने का मौका मिल सकता है। किसी भी काम में केवल दिखावे के लिए पैसा और समय खर्च करने से बचें। विरोधियों की गतिविधियों पर नजर रखें। अपनी निजी बातें हर किसी से साझा न करें। राजनीतिक और सामाजिक मामलों में सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश कर सकते हैं।


वृश्चिक::आज आप पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ अपने काम पूरे करने में जुटे रहेंगे। लंबे समय से रुके हुए कार्यों में प्रगति हो सकती है। कारोबार शुरू करने की योजना बना रहे लोगों के लिए दिन अनुकूल रह सकता है। भाई-बहनों का आर्थिक मामलों में सहयोग मिलेगा। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। किसी मित्र को उधार देने से पहले विचार करें।


धनु::आज का दिन आपके लिए मिले-जुले परिणाम लेकर आ सकता है। आपके भीतर धार्मिक और परोपकारी कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी। ऑनलाइन काम करने वाले लोगों को बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। किसी विदेशी कंपनी के साथ काम करने का अवसर भी मिल सकता है। वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन आपके काम आएगा। बिना मांगे किसी को सलाह देने से बचें।


मकर::आज धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। भाग्य के साथ से लाभ कमाने के नए मौके मिल सकते हैं। मित्रों और सहकर्मियों का सहयोग आपके लिए फायदेमंद रहेगा। परिवार के बड़े सदस्यों से स्नेह मिलेगा। हालांकि कार्यक्षेत्र में किसी पुरानी गलती को लेकर आपको वरिष्ठों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।


कुंभ::आज स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहने की संभावना है। परिवार के किसी सदस्य के करियर से जुड़ा फैसला लेते समय अनुभवी लोगों की सलाह लें। मुश्किल परिस्थितियों में भी अपने गुस्से पर काबू रखना जरूरी होगा। परिवार के साथ आनंददायक समय बिताने का मौका मिलेगा। जरूरी कामों को समय पर पूरा करने की कोशिश करें।


मीन::आज आपके जीवन में स्थिरता और संतुलन बनाए रखने की भावना मजबूत होगी। साझेदारी में कारोबार करने वालों को सावधानी बरतनी चाहिए। संपत्ति से जुड़े मामलों में भाइयों की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। परिवार में चल रहे मतभेद दूर हो सकते हैं और वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। अचानक मेहमान आने से खर्च बढ़ सकता है।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies