News

11/22/2026 3:10:00 PM

केबल कंपनी के बाहर युवक पर हमला और फायरिंग के मामले में पांच पर मुकदमा दर्ज...

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::


पिरान कलियर। भगवानपुर बाईपास मार्ग पर धनौरी क्षेत्र स्थित एक केबल कंपनी से ड्यूटी खत्म कर लौट रहे युवक पर हमला कर घायल करने और तमंचे से फायरिंग करने वाले पांच आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


मुजफ्फरनगर जिले के पुरकाजी थाना क्षेत्र के केलहनपुर गांव निवासी शिव कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका पुत्र कार्तिक भगवानपुर मार्ग पर धनौरी स्थित एक केबल कंपनी में काम करता है।शुक्रवार शाम ड्यूटी खत्म होने के बाद वह कंपनी से बाहर निकल रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए हॉकी व सरियों से हमला कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की नीयत से पीटा।शोर सुनकर कंपनी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो आरोपी तमंचे से फायरिंग करते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। कर्मचारियों ने घायल युवक को हमलावरों के चंगुल से बचाकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित पक्ष ने हमले के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई है।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर विकास, विनोद, वंश, आशु और तनीश निवासी केलहनपुर थाना पुरकाजी मुजफ्फरनगर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies