चेरब जैन के कैंप कार्यालय पर हुआ कार्यक्रम, सुशील त्यागी बोले- निगम की योजनाओं को धरातल पर उतारने में नहीं छोड़ेंगे कोई कसर
दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::
रुड़की। भाजपा नेता एवं फोनिक्स यूनिवर्सिटी के चेयरमैन इंजी. चेरब जैन के संयोजन में जादूगर रोड स्थित उनके कैंप कार्यालय पर नवनियुक्त गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) के निदेशक सुशील त्यागी के स्वागत में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान इंजी. चेरब जैन ने सुशील त्यागी का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया और नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में सुशील त्यागी ने इंजी. चेरब जैन का आभार जताते हुए कहा कि गढ़वाल मंडल विकास निगम के अंतर्गत आने वाले कार्यों और योजनाओं को धरातल पर उतारने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। उनका प्रयास रहेगा कि निगम की योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचे और विकास कार्यों को गति मिले।
इस दौरान सुशील त्यागी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस जनता को गुमराह करने का काम करती है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत गन्ना अनुसंधान जैसे बड़े प्रोजेक्ट को यहां से काशीपुर ले गए। ऐसे में उन्हें यहां से चुनाव लड़ने का दावा करने से पहले अपने कार्यकाल के कार्यों का जवाब देना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा बड़ी जीत दर्ज करेगी।
कार्यक्रम के संयोजक इंजी. चेरब जैन ने इस अवसर पर बैंगलोर में प्रतियोगिता में खेलने जा रहे नन्हे स्केटरों का भी स्वागत कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि युवा देश की रीढ़ हैं। इन नन्हे खिलाड़ियों की प्रतिभा और हौसला इस बात का संकेत है कि आने वाले समय में वे देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने खिलाड़ियों के कोच प्रिंस पाल को भी शुभकामनाएं दीं।इस मौके पर दीपक पांडे, कोच प्रिंस पाल, आकाश गौतम, मुकेश रावत सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies