News

11/23/2026 12:44:43 PM

गंगाजल लेकर जिले से रवाना हुए 13 इंस्पेक्टर, एसएसपी नवनीत सिंह ने दी विदाई

स्थानांतरण से पहले कैंप कार्यालय में आयोजित हुआ विदाई कार्यक्रम, कप्तान ने उपहार स्वरूप भेंट किया गंगाजल


दैनिक रुड़की (इकराम अली)::


रुड़की/हरिद्वार। हरिद्वार जनपद में तैनात 13 निरीक्षक अब प्रदेश के अलग-अलग जनपदों में अपनी सेवाएं देंगे। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी स्थानांतरण आदेश के तहत इन निरीक्षकों का अन्य जनपदों में तबादला किया गया है। नई तैनाती पर रवाना होने से पहले एसएसपी नवनीत सिंह ने कैंप कार्यालय में आयोजित विदाई कार्यक्रम में सभी निरीक्षकों को शुभकामनाएं दीं।


कार्यक्रम में एसएसपी नवनीत सिंह सहित जनपद के अन्य पुलिस अधिकारियों ने स्थानांतरित निरीक्षकों को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान कप्तान ने सभी 13 निरीक्षकों को उपहार स्वरूप गंगाजल भेंट किया। गंगाजल लेकर निरीक्षक अपने नए तैनाती स्थल के लिए रवाना हुए।


स्थानांतरित होने वाले निरीक्षकों में राम किशोर सकलानी को रुद्रप्रयाग, नरेंद्र सिंह बिष्ट को चमोली, मनीष उपाध्याय को टिहरी, मनोहर सिंह को देहरादून, दिग्पाल कोहली को उत्तरकाशी, शांति कुमार को देहरादून, कमल मोहन सिंह को देहरादून, गोविंद कुमार को रुद्रप्रयाग, देवेंद्र सिंह रावत को उत्तरकाशी, वीरेंद्र चंद्र रमोला को देहरादून, प्रदीप बिष्ट को टिहरी, कुंदन सिंह राणा को देहरादून और जहांगीर अली को उत्तरकाशी भेजा गया है।


विदाई कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने सभी निरीक्षकों के साथ बिताए कार्यकाल को याद करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies