अधिक से अधिक कर्मचारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने का किया आह्वान
दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::
रुड़की। उत्तरांचल बिजली कर्मचारी संघ (एटक) की ओर से आगामी 29 नवंबर 2026, रविवार को आयोजित होने वाले जोन कमेटी के अधिवेशन की तैयारियों को लेकर सोमवार को सम्मेलन स्थल विद्युत वितरण खंड, ग्रामीण रुड़की में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिवेशन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई।

इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने सभी कर्मचारियों से अधिवेशन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और कर्मचारियों की एकजुटता के लिए ऐसे अधिवेशन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सभी कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम को सफल बनाया जा सकता है।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र कुमार शर्मा, दीपक शांडिल्य, सुरेंद्रदत्त शर्मा, संजीव चौहान, भारत सिंह रावत, अनुप गोगिया, विकास कुकरेती, शशांक एवं संदीप सहित अन्य पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies