
दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::
रुड़की। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व एवं कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर चंद्रशेखर चौक पर चंद्रशेखर आजाद ब्रिगेड की टीम द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

कार्यक्रम में उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, पूर्व महापौर गौरव गोयल, पूर्व महापौर यशपाल राणा, व्यापारी नेता अरविंद कश्यप और हरदीप सिंह सन्नी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि गुरु नानक देव जी द्वारा दिखाए गए प्रेम, सेवा, समानता और मानवता के मार्ग पर चलकर समाज में भाईचारे की भावना को मजबूत करना चाहिए।
कार्यक्रम में बिट्टू शर्मा, तनुज राठी, शक्ति राणा, टोनी, गंगा भक्त, मोहित त्यागी, सुधीर चौधरी, सुभाष चौधरी, मनु दुग्गल, विजय वालिया, बिट्टू शर्मा, विनय शर्मा, हरदीप सिंह सन्नी, संजय कश्यप, एड. नवीन जैन, मनोज सैनी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies