News

11/24/2026 6:23:40 PM

सिटिजन एजुकेशनल एकेडमी में धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव,बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां-फिएस्टा-2026 में सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा अतिथियों और अभिभावकों का मन......

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::


पिरान कलियर। सिटिजन एजुकेशनल एकेडमी में मंगलवार को वार्षिकोत्सव ‘फिएस्टा-2026’ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य, नाटक और भाषण सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया।


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. अजय चौरसिया, चीफ साइंटिस्ट (सीआरआईएफ-सीबीआरआई रुड़की) की उपस्थिति में हुआ। विशिष्ट अतिथियों में कैंसर विशेषज्ञ डॉ. फराज बदर रिजवी, डॉ. अर्पित सैनी और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ख्वाजा मोहम्मद इकरामुद्दीन किया। वहीं विशेष अतिथि के रूप में माउंट लिटेरा जी स्कूल के वाइस प्रिंसिपल नितिन एडवर्ड शार्प, डॉ. शाकिर अली और डॉ. सना मौजूद रहे।

विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों के माध्यम से आत्मविश्वास, अनुशासन और रचनात्मकता का परिचय दिया। अतिथियों ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में अच्छे संस्कार, नैतिक मूल्य, आत्मविश्वास और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी है। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत और लगन से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय प्रबंधन की ओर से अतिथियों का स्वागत और सम्मान किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं और कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा। अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों का आभार जताया। प्रबंधन ने कहा कि विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और अच्छे संस्कार देने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies