News

11/25/2026 4:31:17 PM

शैफील्ड स्कूल में इंटर-स्कूल कबड्डी चैंपियनशिप का आगाज-16 विद्यालयों की टीमों ने लिया हिस्सा-खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम...

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::


पिरान कलियर। शैफील्ड स्कूल रुड़की में द्वितीय इंटर-स्कूल कबड्डी चैंपियनशिप-2027 का शुभारंभ किया गया। दो दिवसीय प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों की 16 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सूरज चौधरी और विशिष्ट अतिथि संजय वत्स ने संयुक्त रूप से किया।


बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में पहुँचे मुख्य अतिथि सूरज चौधरी ने कहा कि खेलों से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व की भावना विकसित होती है। कबड्डी में शारीरिक ताकत के साथ सही रणनीति और टीम के साथ तालमेल भी जरूरी है। उन्होंने खिलाड़ियों से पूरी मेहनत और खेल भावना के साथ खेलने का आह्वान किया।विशिष्ट अतिथि संजय वत्स ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल भी विद्यार्थियों के जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। खेलों से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। कबड्डी हमारी परंपरा से जुड़ा खेल है, जो साहस, आत्मविश्वास और टीम भावना सिखाता है।विद्यालय के चेयरमैन राहुल विश्नोई ने कहा कि खेल मैदान में बच्चे अनुशासन, सहयोग और संघर्ष करना सीखते हैं।वहीं निदेशक डीके शर्मा ने सभी विद्यालयों से आए खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों का स्वागत किया।उन्होंने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेलों को भी समान महत्व देता है।प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन समिति के अनुसार, दो दिनों तक विभिन्न विद्यालयों की टीमें एक-दूसरे को चुनौती देंगी। समापन पर बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीमों और खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।इस मौके पर पीटीआई अभिषेक चौधरी, उदित चौधरी, उत्तम रोड, शुभम कुमार और नगमा मलिक सहित विद्यालय के शिक्षक एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies