News

11/25/2026 5:38:56 PM

शुकतीर्थ में आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत का दो दिवसीय प्रवास; मदरहुड विवि के कुलपति प्रो. (डॉ.) नरेंद्र शर्मा ने किया कार्यक्रमों का सफल संयोजन...


दैनिक रुड़की

मुजफ्फरनगर/रुड़की। पावन तीर्थस्थली शुकतीर्थ स्थित शुकदेव आश्रम (शुक्रताल) में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत के दो दिवसीय प्रवास के दौरान विभिन्न धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। इन गरिमामय कार्यक्रमों के सफल संयोजन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मदरहुड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ नरेंद्र शर्मा ने निभाई।


सनातन संस्कृति और राष्ट्र निर्माण पर केंद्रित रहे आयोजन

शुकदेव आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद जी महाराज के पावन सान्निध्य एवं आशीर्वाद से संपन्न हुए इन कार्यक्रमों में आध्यात्मिक चेतना, भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और राष्ट्र निर्माण के मूल्यों पर विशेष जोर दिया गया। 'स्वामी कल्याण देव अभिनंदन ग्रंथ' के द्वितीय संस्करण का विमोचन इस ऐतिहासिक अवसर पर तीन शताब्दियों के युगद्रष्टा, महान संत एवं प्रख्यात समाज सुधारक स्वामी कल्याण देव जी महाराज के जीवन, विचारों और समाज के प्रति उनके अतुलनीय योगदान को समर्पित 'स्वामी कल्याण देव अभिनंदन ग्रंथ' के द्वितीय संस्करण का विमोचन भी किया गया।


संतों का सान्निध्य मिलना परम सौभाग्य: प्रो. (डॉ.) नरेंद्र शर्मा

कार्यक्रम के सफल संयोजन के उपरांत मदरहुड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) नरेंद्र शर्मा ने इसे अपने जीवन का अत्यंत गौरवपूर्ण एवं अविस्मरणीय क्षण बताया। उन्होंने कहा, "परम पूजनीय सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी और पूज्य संत-महात्माओं के सान्निध्य में सेवा व संयोजन का अवसर मिलना अत्यंत सौभाग्य की बात है। स्वामी कल्याण देव जी महाराज का संपूर्ण जीवन त्याग, तपस्या, सेवा, शिक्षा और समाज कल्याण की एक प्रेरणादायी मिसाल है, जिनके आदर्श आने वाली पीढ़ियों का सदैव मार्गदर्शन करते रहेंगे।"


अंत में प्रो. (डॉ.) नरेंद्र शर्मा ने इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी पूज्य संतों, विद्वानों, गणमान्य अतिथियों और कार्यकर्ताओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। भारतीय आध्यात्मिक विरासत और सांस्कृतिक मूल्यों के संवर्धन की दिशा में यह दो दिवसीय आयोजन एक मील का पत्थर साबित हुआ।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies