दैनिक रुड़की (राजेश कुमार)::
नारसन। बहुउद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति में आज ऋण मेले का आयोजन किया गया, सहकारी बैंक के अध्यक्ष विजेंद्र चौधरी ने कहा कि जिला सहकारी बैंक किसानों को और सहकारी समिति से जुड़े लोगों को बगैर ब्याज के ऋण उपलब्ध करा रहा है। लोगों को इसका लाभ लेना चाहिए उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि ऋण सीमा बढ़ाने के लिए भी कार्य किया जाएगा। इस पात्र लोगों को बैंक की ओर से करीब 51 लाख का ऋण उपलब्ध कराया गया।
नारसन सहकारी समिति में आयोजित ऋण वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विजेंद्र चौधरी ने कहा कि आज सरकार बैंकों के माध्यम से तमाम तरह के लोन उपलब्ध करा रही है। सहकारी बैंक से लिया गया लोन अन्य बैंकों की तुलना में कम ब्याज दर वाला होता है। इस दौरान जिला सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष सुशील राठी, सहकारी समिति के अध्यक्ष परितोष धारीवाल, योगेश कुमार, धूम सिंह, पारुल, राजदीप चौधरी, नरेश चौधरी, हरेंद्र सिंह, मोनू त्यागी, विक्रांत चौधरी, सत्येंद्र कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies