News

11/26/2026 7:14:32 AM

*आज 26 नवंबर दिन गुरुवार कैसा रहेगा आपका राशिफल जानते हैं मेष से मीन तक का राशिफल ज्योतिष आचार्य पंडित रजनीश शास्त्री से....*


मेष::आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे घर और मन दोनों में खुशी का माहौल रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कारोबारियों को पैसों के लेन-देन और खर्च करते समय सावधानी बरतनी होगी। विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। सेहत को नजरअंदाज न करें।

वृष राशि

वृष राशि वालों का दिन कामकाज की व्यस्तता में गुजर सकता है। नौकरी करने वालों पर काम का दबाव बढ़ सकता है। ऐसे में परिवार और माता-पिता के लिए भी समय निकालना जरूरी होगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। अनावश्यक खर्चों से बचें और बजट बनाकर चलें।

वृष:: आज का दिन कामकाज की व्यस्तता में गुजर सकता है। नौकरी करने वालों पर काम का दबाव बढ़ सकता है। ऐसे में परिवार और माता-पिता के लिए भी समय निकालना जरूरी होगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। अनावश्यक खर्चों से बचें और बजट बनाकर चलें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन अच्छा रहने के संकेत हैं। कारोबार से जुड़े लोगों को कोई भी कदम उठाने से पहले पूरी जानकारी जुटानी चाहिए। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर मतभेद हो सकता है, लेकिन बातचीत से स्थिति संभल सकती है। परिवार के साथ किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिल सकता है।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को आज अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। छोटी-छोटी बातों पर बहस करने से रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है। किसी महिला के माध्यम से आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। भाई-बहनों के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। कपड़ों और दूसरी घरेलू चीजों पर खर्च बढ़ सकता है। परिवार में विचारों का अंतर भी सामने आ सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों का मन आज शांत रह सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के नए मौके मिल सकते हैं। आमदनी में बढ़ोतरी और समाज में मान-सम्मान मिलने के योग हैं। हालांकि काम के दौरान कुछ चुनौतियां भी सामने आ सकती हैं। ऐसे में धैर्य बनाए रखें और मेहनत जारी रखें।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों में आत्मविश्वास बना रहेगा, लेकिन बातचीत और व्यवहार में संयम रखना जरूरी होगा। परिवार में शांति बनाए रखने की कोशिश सफल हो सकती है और भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। किसी मित्र की मदद से कारोबार में बदलाव की योजना बन सकती है। व्यापारियों को किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा करने से बचना चाहिए।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को आज अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव महसूस हो सकता है। किसी भी व्यक्ति पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें। कोई बड़ा फैसला लेने से पहले उसके सभी पहलुओं पर विचार करना बेहतर रहेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और अपनों का सहयोग भी मिलेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए योग और ध्यान करना फायदेमंद साबित हो सकता है। आर्थिक मामलों में लापरवाही करने वालों को आज पैसों की अहमियत समझ आ सकती है। इसलिए खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। कारोबार से जुड़े लोगों की कोई बड़ी डील फाइनल होने की संभावना है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आने वाला समय बेहतर हो सकता है। हालांकि आज गैर-जरूरी चीजों पर खर्च बढ़ने की आशंका है। बचत को लेकर जीवनसाथी या माता-पिता से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। परिवार में किसी छोटी बात को लेकर विवाद हो सकता है। संतान के भविष्य को लेकर जरूरत से ज्यादा चिंता करने से बचें।

मकर राशि

मकर राशि के लोगों की सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का साथ मिलेगा और काम के अच्छे नतीजे सामने आ सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य से अच्छा रहने की उम्मीद है। घरेलू महिलाओं के लिए दिन अनुकूल रह सकता है। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे की भावनाओं को समझना जरूरी होगा। विद्यार्थियों के लिए भी समय अच्छा है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों की कोई पुरानी योजना आज पूरी हो सकती है। पढ़ाई और करियर से जुड़े लोगों को बदलाव के नए अवसर मिल सकते हैं, जो आगे चलकर लाभकारी साबित होंगे। कारोबारियों को आर्थिक फायदा होने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ लंबे समय से चला आ रहा मनमुटाव भी दूर हो सकता है।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक रह सकता है। किसी जरूरी काम में अनुभवी व्यक्ति की सलाह और सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ घूमने या फिल्म देखने का कार्यक्रम बन सकता है। पुरानी बातों को बार-बार याद करने के बजाय वर्तमान पर ध्यान दें। माता-पिता की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है, इसलिए उनका ख्याल रखें।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies