News

11/27/2026 4:06:19 PM

जीवन को नई दिशा और मार्गदर्शन के लिए भी शिक्षा उपयोगी::गौरव गोयल...

दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::


रुड़की।खंजरपुर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,राजकीय प्राथमिक विद्यालय एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय नम्बर-3 में बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित करते हुए पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि शिक्षा हमें केवल नौकरी के लिए ही नहीं,बल्कि जीवन की हर समस्या के समाधान तथा जीवन शैली के लिए भी उपयोगी है।उन्होंने कहा की शिक्षा से जहां व्यावसायिक स्तर बढ़ता है,वहीं हमारे जीवन को नई दिशा और मार्गदर्शन के लिए भी शिक्षा उपयोगी साबित होती है।उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य है कि अपने स्तर पर जितने भी प्रयास हो सके वे गरीब,निर्धन,बेसहारा तथा असहाय बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित करें एवं सरकार की जो शैक्षिक नीति हैं उनका लाभ भी वंचित विद्यार्थियों को मिल सके।उन्होंने सरकारी स्कूलों में छात्रों की घटती संख्या पर भी दुख व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए।प्राइवेट महंगे विद्यालयों के मुकाबले यदि इन सरकारी विद्यालयों पर ध्यान दिया जाए तो यही से आईएएस,पीसीएस भी पूर्व की भांति बनकर निकल सकते हैं।उन्होंने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री तथा प्रथम राष्ट्रपति डॉ०राजेंद्र प्रसाद जैसे महान लोग भी इन्हीं ग्रामीण विद्यालयों से पढ़कर देश के सर्वोच्च पदों तक पहुंचे है। प्रधानाध्यापक रविराज,प्रधानाध्यापक जयंती ठाकुर व प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार ने कहा कि पूर्व मेयर गौरव गोयल पिछले बीस वर्षों से लगातार सरकारी विद्यालयों के बच्चों को जो निशुल्क पाठ्य सामग्री वितरित करते आ रहे हैं उससे बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ती है तथा उनके जीवन में आशा की नई किरणें भी उत्पन्न होती हैं।महेश प्रधान तथा अजय प्रधान ने भी पूर्व मेयर के प्रयासों की सराहना की।इस अवसर पर समाजसेवी अमित अग्रवाल,तेज सिंह वर्मा,योगेंद्र सिंह जयराथिया,पूनम शर्मा,हेमलता व अंजू वर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies