News

कृष्ण नगर में जल भराव को लेकर लोगों क्षेत्रीय लोगों का फूटा गुस्सा-मौके पर पहुंचे मुख्य नगर आयुक्त....

दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::

रुड़की। वार्ड नंबर 23 कृष्णा नगर क्षेत्र में जल निकासी की समस्या से क्षेत्र  वासियों ने नगर निगम प्रशासन के  खिलाफ जमकर नारेबाजी की। क्षेत्रीय पार्षद प्रतिनिधि संजय कश्यप ने बताया कि क्षेत्र में काफी लंबे समय से पानी भरा हुआ है ।परंतु इस समस्या पर नगर निगम का कोई भी अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहा है।जिसको देखते हुए लोगों में काफी रोष व्याप्त है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है। क्षेत्र की रहने वाले एक व्यक्ति के प्लॉट में बरसात का व अन्य घरों से निकला वाला पानी भर जाता था। परंतु अब उक्त प्लाट के मालिक ने प्लांट में मिट्टी से भराव कर दिया है ।और अब सारा पानी सड़क पर आ गया है। सड़क पर आ जाने से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या की शिकायत इसकी उन्होंने कई बार पहले भी नगर निगम के उच्च अधिकारियों से करी है ।परंतु इस और कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। आज नगर निगम के मुख्य नगर आयुक्त विजय नाथ शुक्ला ने मौके पर पहुंच कर क्षेत्र की समस्याओं को देखा और उनके निस्तारण करने की बात कही। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि यदि आने वाले समय में जल्द से जल्द इस समस्या का निस्तारण नहीं हुआ तो लोग सड़कों पर उतरकर नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। जिसकी जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन व नगर निगम के अधिकारियों की होगी।

वही इस संबंध में मुख्य नगर आयुक्त विजय नाथ शुक्ला का कहना है कि वार्ड नंबर 23 कृष्णा नगर में सड़क पर जल भराव होने व इसकी  निकासी ना होने की समस्या की सूचना पर वह कृष्णा नगर में पहुंचे थे।जहां पर क्षेत्र के लोगों ने उन्हें अपनी समस्या से अवगत कराया है। उन्होंने कहा कि अभी क्षेत्र में जो जल भराव सड़क पर हो रखा है उसके लिए कच्ची नाली खुदवा कर जल निकासी करवाई जाएगी। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से पक्की नालियां बनवाकर इस समस्या से निजात दिलवाई जाएगी।

इस दौरान क्षेत्र लोगों में राधा यादव, तेज सिंह, विजय,विनीत,साहब सिंह,राजेश धीमान, अजय सैनी ,अरविंद मित्तल,नरेंद्र रावत,सुरेंद्र नेगी, नीरज,तेज सिंह राणा, मनोज, रितु प्रजापति, मोनिका, सोनम, आंचल,मीणा चंदा, शांति ,पिंकी ,प्रतिभा ,भावना आदि लोग उपस्थित रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies