दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::
मेष::आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। सरकारी योजनाओं में आपको पूरा लाभ मिलेगा। विपरीत परिस्थितियों में भी आपको धैर्य बनाए रखना होगा। साझेदारी में किए गए बिजनेस में लाभ होगा। ससुराल पक्ष से आज आपको मान सम्मान मिलेगा।
वृष::आज आपको मेहनत और लगन से कार्य करना होगा। आपको जरूरी कार्यों में आगे बढ़ना होगा। आपके मन में प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी। कार्य में बजट को बनाकर चलना आपके लिए बेहतर रहेगा। ठगी और सफेदपोश लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।
मिथुन::आज आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। आपके मन में प्रतिस्पर्धा का भाव बना रहेगा। आप ऊर्जा से भरे रहेंगे। अपने करीबियों का भरोसा आसानी से जीत पाएंगे। मित्रों के साथ संबंधों में चल रही कटुता दूर होगी। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आध्यात्म के प्रति आपकी काफी रुचि रहेगी।
कर्क::आज आपके सुख और समृद्धि में बढ़ोतरी हो सकती है।आपके रहन-सहन के स्तर में सुधार आएगा। घर परिवार में आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। वरिष्ठ सदस्यों से कोई आवश्यक सूचना मिल सकती है। परिवार के किसी सदस्य के करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।
सिंह::आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आपको किसी संपत्ति संबंधित मामले में जीत मिलेगी। भावनात्मक विषयों में आप अंकुश रखेंगे। साझेदारी में किसी काम को करना आपके लिए अच्छा रहेगा। सामाजिक कार्यों में आपकी पूरी रुचि रहेगी।लेकिन आप अपने कामों पर भी पूरा ध्यान बनाए रखें। अविवाहित जातकों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।
कन्या::आज आपके धन संपत्ति में बढ़ोतरी होने वाली है। निजी विषयों में आप प्रभावशाली बने रहेंगे। परिजनों के साथ कुछ पुरानी यादों को ताजा कर सकते है। आपका आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा हो सकता है। व्यापार में कोई लेनदेन करें, तो उसमें पूरी लिखापढ़ी के साथ करें।
तुला::आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपकी जीवनशैली में सुधार होगा। आपके सम्मान में वृद्धि होगी। आवश्यक विषयों में आपकी सक्रियता रहेगी। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। माता-पिता से आप अपने मन की किसी इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं, जिसे वह पूरी अवश्य करेंगे।
वृश्चिक::आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। पारंपरिक कार्यो से जुड़ने का मौका मिलेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आप अपने कामों में पूरी सूझबूझ से आगे बढ़ें। किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह ना करें। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आय और व्यय बढ़ने से आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
धनु::आज आपको बहुत ही सावधान रहने की जरूरत है। विभिन्न क्षेत्रों में आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। करियर में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। जोखिम उठाने से आपको बचना होगा। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।
मकर::आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपकी पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी हो सकती है। यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। किसी बड़े लक्ष्य की पूर्ति के लिए मेहनत भी कड़ी करनी होगी। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। परिवार में किसी सदस्य को सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।
कुंभ::आज का दिन अच्छा रहने वाला है। लंबे समय से रुकी हुई योजना पूरी होगी। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी आस्था रहेगी। विभिन्न विषयों में आप तेजी से आगे बढ़ेंगे। आपके कामों में आ रही रुकावटें दूर होगी। संतान पक्ष से कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आपको कोई बात मन ही मन परेशान करेगी। काम करने में मन नहीं लगेगा।
मीन::आज आपको बहुत ही सूझबूझ से आगे बढ़ाना होगा। कार्यक्षेत्र में लोगों पर अत्यधिक भरोसा ना करें। अपने आवश्यक कामों को समय से निपटने की कोशिश करें। परिवार में चल रही कलह-क्लेश दूर होगी। आप अपने रहन-सहन के स्तर में भी सुधार लाएंगे। आपको शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधान रहने की आवश्यकता है।
ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री
संपर्क सूत्र : 8077617228
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies