दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::
रुड़की। आश्रय वेलफेयर फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया उत्तराखंड द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सत्यनारायण मंदिर धर्मशाला में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ अनिल शर्मा, अति विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर अनीता शर्मा, शिल्पी सिंह, सुधांशु वत्स, मनीष सिंह, गौरव कुमार उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को औपचारिक दिवस ना मानकर बालिकाओं और महिलाओं के अधिकारों और उनके सशक्तिकरण के प्रति विश्व समुदाय को जागरूक किया गया। महिलाओं को ही हमारी संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत का असली दायित्व निभाने के लिए धन्यवाद दिया गया। क्योंकि नारी द्वारा ही परिवार समाज और देश की समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है। महिलाओं को आगे बढ़ाने में पुरुष समाज पूरे मन से उनका सहयोग करता है और इसी परिपेक्ष को आज सत्य साबित करने के लिए इस कार्यक्रम का पूरा आयोजन संस्था के सभी पुरुष सहयोगियों ने मिलकर किया।
फाउंडेशन द्वारा कार्यकारिणी का विस्तार हेतु कुछ नए दायित्व प्रदान किए गए। जिलाध्यक्ष प्रिया शर्मा, जिला उपाध्यक्ष ममता गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर शैलेश पवार, प्रदेश मंत्री मानवेंद्र सिंह, अनिल जोशी जिला अध्यक्ष (देहरादून,) अंकित कुमार नगर मंत्री, जिला संरक्षक लालचंद को दायित्व सोपा गया।
संस्था द्वारा आज विभिन्न क्षेत्रों में स्वर्ण और रजत पदक विजेता लड़कियों को सम्मानित किया गया। जिनमें कर्मण्य त्यागी, प्रतिष्ठा चौधरी, पलक चौधरी, सलोनी, भारती अग्रवाल और अंशिका पाल और युवक वर्ग में शशिकांत शर्मा, आदित्य सिंह पुंडीर और श्रीराज को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में संस्था के द्वारा संस्था के सभी सदस्यों की माताओं और धर्मपत्नियों और बेटियों को सम्मानित करके अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में शामिल सभी महिलाओं को महिला दिवस पर संस्था की और से शुभकामनाएं दी गई।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies