News

रोटरी ने मनाया महिला दिवस-विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा कार्य करने वाकई महिलाओं का किया सम्मान.....


दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::

रुड़की। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब द्वारा एक सम्मान कार्यक्रम नगर के प्रमुख नेत्र चिकित्सा डॉ चंद्रशेखर ग्रोवर के अस्पताल में आयोजित किया गया। 


रोटरी क्लब की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर आयुक्त विजय नाथ शुक्ल ने डॉक्टर वंदना ग्रोवर, रेलवे बोर्ड सदस्य और रोटरी आरसीसी अध्यक्ष पूजा नंदा, रोटेरियन तथा इनर व्हील क्लब की पूर्व अध्यक्ष कमलेश सरीन, गार्गी कार, रोटेरियन कुसुम काला, रोटेरियन अंजुल गर्ग को विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा कार्य करने पर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने सभी को महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि महिलाएं आज प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़कर कार्य कर रही हैं हमें सदैव महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। क्लब के पूर्व सहायक गवर्नर सुभाष सरीन ने कहा कि हमारे समाज में महिलाओं का विशेष योगदान है आज रोटरी क्लब द्वारा उन महिलाओं को सम्मानित किया गया है जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में समाज की सेवा की है। रेलवे बोर्ड सदस्य पूजा नंदा ने रोटरी क्लब के सभी सम्मानित रोटेरियन का धन्यवाद करते हुए सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं शिवरात्रि की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अध्यक्ष अशोक अरोड़ा, सचिव वीरेंद्र जैन रोटेरियन कमलेश सरीन,कुसुम काला, अंजूल गर्ग, हर्ष प्रकाश काला, राजेश चंद्रा, पंकज नंदा आदि उपस्थित रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies