News

एक रंग में रंगे पुलिस कर्मी और अधिकारी-थानों में जमकर उड़े रंग और गुलाल...


दैनिक रुड़की (फिरोज खान):::

मंगलौर। कोतवाली परिसर में परंपरा के अनुसार मंगलवार को पुलिस कर्मियों ने जमकर होली खेली जिसमें एसपी देहात और कोतवाली प्रभारी फिल्मी गीतों पर झूमते नजर आए। सभी ने एक दूसरे को जमकर रंग और गुलाल लगाएं फिल्मों गीतों पर कांस्टेबल के साथ अधिकारियों ने भी ठुमके लगाए।


मंगलौर कोतवाली परिसर में पुलिस के जवान डीजे पर नाचते हुए नजर आए। सभी पुलिसकर्मियों ने एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। उसके बाद कांस्टेबल और पुलिस अधिकारी डीजे पर बज रहे गानों पर जमकर थिरकते हुए दिखे। पुलिस स्टाफ ने खूब जमकर होली खेली।

कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा ने बताया कि होली और दीपावली पर पुलिसकर्मियों की विशेष ड्यूटी लगाई जाती है। जिस कारण परिवार के साथ होली नहीं खेल पाते। इसलिए अगले दिन की होली का आयोजन किया जाता है। कोतवाली और थानों में यह आयोजन होता है।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies