News

माता-पिता और पुत्र ने एक प्लॉट की कई लोगों के नाम कर दी रजिस्ट्री-घर पर कुर्की वारंट चस्पा....

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::



रुड़की। एक परिवार के तीन सदस्यों ने एक प्लॉट को धोखाधड़ी कर कई लोगों को बेच डाला। एक पीड़ित द्वारा मुकदमा दर्ज करवाया गया लेकिन आरोपी फरार हो गए और कई बार दबिश देने के बाद भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। अब पुलिस ने आरोपियों के घर कुर्की के नोटिस चस्पा किए हैं। 



सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी ने बताया कि वादी कमल सिहं पुत्र शूर सिहं निवासी शिवाजी कालोनी ढंढेरा ने आरोपी गौरव शर्मा पुत्र अनिल शर्मा,अनिल शर्मा पुत्र रामकिशन शर्मा और नीलम शर्मा पत्नि अनिल शर्मा निवासी अशोक नगर ढंडेरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था।वहीं भगत सिंह पुत्र स्व. चन्दर सिंह निवासी मिलाप नगर कोतवाली रूड़की जनपद हरिद्वार द्वारा भी इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था आरोप लगाया था कि आरोपियों के द्वारा धोखाधडी कर एक प्लाट की कई लोगों को रजिस्ट्रिया की गयी है और आरोपी परिवार सहित अपने घर से फरार है। आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु भरसक प्रयास पुलिस द्वारा किये गये किन्तु उनका कोई पता नही चल पाया है। आरोपियों के खिलाफ न्यायालय से गैर जमानती वारण्ट एवम धारा 82 सीआरपीसी के वारण्ट जारी करवाये गये। और उनके घर नोटिस चस्पा कर 22 अप्रैल तक न्यायालय मे उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया गया है। उपरोक्त अभियुक्त गण के घर पर ढोल नगाडो के साथ एनाउसमेन्ट कराया गया है कि आरोपी 22 अप्रैल तक न्यायालय में उपस्थित नही होते है तो कुर्की कार्यवाही की जायेगी।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies