दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::
रुड़की। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रुड़की नगर द्वारा नव वर्ष प्रतिपदा का कार्यक्रम नेहरू स्टेडियम में रमेश रावल की अध्यक्षता में मनाया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने नगर में पथ संचलन भी किया।
नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में संघ पदाधिकारियों ने भारत माता के चित्र और गुरुजी हल्केवर के छात्रों पर फूल चढ़कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसमें पहले अमृत वचन हुआ फिर एकल गीत फिर कार्यक्रम के वक्त श्रीमान लक्ष्मी कांत जायसवाल क्षेत्र समरसता प्रमुख ने कहा कि भारत विश्व से कई वर्ष आगे चल रहा है। विश्व में 2024 मना रहे हैं और हम 2081 में प्रवेश कर रहे हैं उन्होंने कहा किसी भी संगठन की जानकारी उस संगठन के बनाने वाले के जीवन परिचय से मिलता है। पथ संचलन का प्रारंभ नेहरू स्टेडियम से चलकर अनाज मंडी चौक से होते हुए नगर निगम चौक से होते हुए प्रेम मंदिर से होते हुए वापस में सिविल लाइन से होते हुए वापस नेहरू स्टेडियम पर समापन हुआ।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies