News

व्यापारी नेता अरविंद कश्यप ने की घर वापसी-एक बार फिर भाजपा में शामिल....

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::


रुड़की। व्यापारी नेता अरविंद कश्यप घर वापसी करते हुए एक बार फिर से भाजपा में शामिल हो गए। पूर्व मुख्यमंत्री एवं लोकसभा प्रत्याशी ने पार्टी में वापसी पर उनका पटका पहनाकर स्वागत किया। वहीं अरविंद कश्यप के साथ कई समर्थक भी पार्टी में शामिल हुए। 


रामपुर चुंगी के समीप स्थित एक होटल में ओबीसी मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष अरविंद कश्यप ने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ली। पूर्व मुख्यमंत्री एवं लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलवाई। उन्होंने कहा कि अरविंद कश्यप के आने के बाद संगठन को मजबूती मिलेगी आज उन्होंने घर वापसी की है अब वह पहले की तरह संगठन के हित के लिए कार्य करेंगे। अरविंद कश्यप 2022 विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए थे अब उन्होंने घर वापसी की है। अरविंद कश्यप के साथ कई समर्थक भी भाजपा में शामिल हुए। अरविंद कश्यप ने कहा कि भाजपा सरकार और संगठन की रीति नीति समाज और राष्ट्र के हित में है इसलिए उन्होंने घर वापसी की है। उन्होंने कहा कि संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए काम करेंगे। इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष अनुज सैनी, महामंत्री प्रधुमन पोसवाल, अंकित आर्य आदि मौजूद रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies