News

भगवत प्राप्ति ही भागवत का एक कारण::बद्रीश महाराज....

दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::



रुड़की। ढंडेरा में श्रीमद भागवत कथा से पूर्व कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कथा वाचक ने कथा का महत्व बताया और कहा कि केवल भगवत प्राप्ति ही भागवत का एक कारण है। 



शनिवार शाम को भव्य कलश यात्रा ढंडेरा स्थित प्राचीन शिव मंदिर से शुरू होकर लक्सर रोड, अशोक नगर, पानी की टंकी से होते हुए कथा स्थल पर संपन्न हुई। मुख्य अतिथि भावना पांडेय और भाजपा नेत्री रश्मि चौधरी ने कहा कि कलयुग विश्व के कल्याण के लिए में धर्म का प्रचार प्रसार आवश्यक है। 

कथा वाचक बद्रीश महाराज ने कहा भगवान से जुड़े और भगवान की भक्ति करें। सनातन धर्म से जुड़ना चाहिए भक्ति करनी चाहिए भक्ति से ही परमात्मा की प्राप्ति की जा सकती है। उन्होंने कहा कि केवल भगवत प्राप्ति ही भागवत का एक कारण हैं। कार्यक्रम संयोजक चंद्र मोहन कुलाश्री आशा कुलाश्री ने कहा 

विश्व में कल्याण के उद्देश्य से इस कथा का आयोजन किया गया है। कथा को सुनने से इंसान के समस्त पापो का नाश होता है। उन्होंने कहा कि कलयुग में किए अच्छे बुरे कार्यों का फल तुरंत प्राप्त होता है इसलिए धार्मिक कार्यों का आयोजन अधिक से अधिक होना चाहिए उसका फल भी वैसा ही होगा। इस अवसर पर शीतल सरिता कुलाश्री,सुशील, सुशील ध्यानी, वैष्णवी, पूजा देवी, पारुल, आराधना, प्रतिभा देवरानी, सरस्वती, मीना, मीतुशि जानकी प्रसाद, नीरू, मंगलानंद,सतीश नेगी, भरत, सुमिता, प्रकाश चंद, राकेश चौहान, हेमंत बर्थवाल आदि मौजूद रही।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies