News

आज 5 मई दिन रविवार क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे जानिए राशिफल-ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री से.....

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

मेष::आज परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे। ऑफिस में किसी काम को लेकर आपकी तारीफ़ होगी। आज का दिन विवाहितों के लिए बेहतर है। आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा। किसी काम में कोशिश करने से किस्मत का सहयोग जरूर मिलेगा। आपको तरक्की मिलेगी।


वृष::आज आपको हर किसी का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए जॉब के अच्छे ऑफर्स आने के योग बन रहे हैं। घर में खुशी का माहौल बनेगा। संतान पक्ष के साथ आपके संबध बेहतर रहेंगे। आपको उनसे कोई बड़ी खुशी मिलेगी। आज लोगों के ऊपर आपका प्रभाव बना रहेगा।

आज घर के सुख-सौभाग्य में वृद्धि होगी।


मिथुन::आज जीवनसाथी के साथ तालमेल बढ़िया रहेगा। आपको व्यापार में मुनाफा हो सकता है। ऑफिस में किसी सहकर्मी से आपकी दोस्ती होने की संभावना है। शाम को आप एक साथ टाईम भी स्पेंड कर सकते हैं। आज पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।


कर्क::आज अचानक घर पर आपका कोई मित्र आ सकता है। लॉ से जुड़े स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको सही दिशा में मेहनत का फल मिलेगा। किसी भी काम की शुरूआत करने से पहले जीवनसाथी से सलाह ले लेना अच्छा रहेगा। ऑफिस के किसी काम से आप कहीं लंबी यात्रा पर जा सकते हैं।


सिंह::आज ऑफिस में सबका सहयोग मिलेगा। सीनियर्स आपसे खुश रहेंगे। आमदनी में इज़ाफा होने के आसार नज़र आ रहे हैं। आपकी स्थिति हर तरह से मजबूत रहेगी।पूरे दिन खुद को तरोताज़ा महसूस करेंगे। इस राशि के राजनीति से जुड़े लोगों के लिये आज विदेश दौरे के चांस बन रहे हैं। घर परिवार का वातावरण शांतिदायक रहेगा। आध्यात्मिकता की ओर आपका रुझान रहेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं हिल स्टेशन पर घूमने की प्लांनिग बनायेंगे।


कन्या::आज के दिन आप परिवार वालों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे। जो लोग चार्टेड अकाउंटेंट हैं, उन्हें तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। आपको किसी बड़े बुजुर्ग की मदद मिलेगी । आप मन में राहत महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आप हर तरह से सक्षम रहेंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में ख़ुशी का माहौल बना देगा। आप करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे। 


तुला::आज के दिन धन लाभ के लिये दिन ठीक रहेगा। आपको कमाई के नए सोर्स नजर आ सकते हैं। आपको परिवार के किसी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी रिश्तेदार से अचानक मुलाकात होने की संभावना है। दिनभर के कामों से आपको थोड़ा तनाव होगा। परिवार में सब कुछ ठीक रहेगा। आपको सबका सहयोग मिलेगा।



वृश्चिक::आज नई ऊर्जा के साथ काम करेंगे। शिक्षकों के लिए आज का दिन कुछ खास रहेगा। आज मेहनत का परिणाम आपके फेवर में होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। आप उनके साथ मूवी देखने का प्लान बनायेंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य में आपको अपनी माता का सहयोग मिलेगा। जो लोग वकील हैं, आज उन्हें किसी बड़े केस में जीत हासिल हो सकती है। आपको संतान सुख की प्राप्ति होगी।


धनु::आज राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपने काम में थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। कोई व्यक्ति आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। पैसों से जुड़े कुछ काम आज रूक सकते हैं। इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। जो प्राइवेट जॉब की तलाश में हैं, आज उनकी अच्छी जगह पर नौकरी की संभावना बन रही है।


मकर::आज के दिन आपको अपनी वाणी पर संयम बरतने की आवश्यकता है। कुछ लोगों के साथ वाद-विवाद होने की संभावना है। संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन प्रसिद्धि दिलाने वाला रहेगा। परफॉरमेंस के लिए आपको कोई बड़ा प्लेटफॉर्म भी मिलेगा।व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए आज का दिन ठीक रहने वाला है।


कुंभ::आज के दिन इंजीनीयर्स को किसी काम से बड़े धन लाभ की प्राप्ति होगी। आप अपने अनुभवों का प्रयोग सही दिशा में करेंगे। किसी जरूरी काम में दोस्तों की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी। सोचे हुए सभी काम समय पर पूरे होंगे। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। पार्टनर आपकी भावनाओं को समझने की कोशिश करेगा।


मीन::आज के दिन आपको धन लाभ होने के आसार है। प्रेम संबंध में इजहार करने के लिए दिन बेहतर है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आज आप कुछ ज्यादा ही खर्च कर सकते हैं। अपने क्रोध पर नियंत्रण करना बेहद जरूरी है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। आज आपने कोई नया कारोबार शुरू कर सकते है।


ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री 

संपर्क सूत्र : 8077617228

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies