News

हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का हुआ टीकाकरण और प्रशिक्षण....

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::



पिरान कलियर । हज हाउस पिरान कलियर में हरिद्वार से चयनित हज यात्रियों का टीकाकरण और प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया।जिसमे हज यात्रा पर जाने वाले हज यात्रियों को हज के अरकान के बारे में जानकारी दी।इस दौरान हज कमेटी अध्यक्ष खतीब अहमद और वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स ने हज गाइड हाजियों को वितरित की।


उत्तराखंड हज कमेटी के अध्यक्ष हाजी खतीब अहमद ने बताया कि इस वर्ष उत्तराखंड से कुल 1064 हज यात्रियों को हज पर जाने के के लिए चयनित किया गया है।मंगलवार को हरिद्वार और टिहरी जिले के हज यात्रियों का टीकाकरण और हज की सम्पूर्ण जानकारी आलिमों द्वारा पिरान कलियर हज हाउस में दी गई है।हज अधिशासी अधिकारी मोहम्मद मीसम ने हाजियों को दिल्ली हज हाउस में पहुँचने से लेकर सऊदी अरब तक के सफर की विस्तार से जानकारी दी और कार्यक्रम का संचालन हज अधिकारी मोहम्मद अहसान ने किया।इस दौरान हज अधिशासी अधिकारी मोहम्मद मीसम,हज अधिकारी मोहम्मद अहसान, सदस्य अकरम साबरी,राव काले खान ,अंतरराष्ट्रीय शायर अफ़ज़ल मंगलोरी ,डॉक्टर दिली रमन,डॉक्टर सरफराज, जमशेद अली,नफीस अहमद, गुलफाम ,शाहनवाज़ आलम ,काज़ी शम्मी अल्वी ,सलमान फरीदी ,मोहम्मद शाहिद ,अब्दुल क़ादिर,इजहार आदि मौजूद रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies