News

19 मई को नगर में निकाली जाएगी परशुराम भगवान की भव्य शोभायात्रा-स्वागत में सजेंगे 51 द्वार...

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

रुड़की। भगवान श्री परशुराम की भव्य शोभायात्रा दिनांक 19 मई को निकाली जाएगी। इसके लिए नगर के सभी ब्राह्मण संगठन एक बैनर तले इक्कठे होकर कार्य करेंगे। शोभायात्रा के लिए नगर में 51 स्वागत द्वार बनाए जायेंगे। शोभायात्रा के निमंत्रण पत्र का विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया।  


राजकली धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में शोभा यात्रा के संयोजक सौरव भूषण शर्मा ने बताया कि रुड़की नगर में संचालित सभी ब्राह्मण संगठन मिल कर एक बैनर तले शोभा यात्रा का आयोजन करते हैं शोभायात्रा भव्य एवं सुंदर आयोजित हो सके उसके लिए सबको मिलकर कार्य करना होगा शोभायात्रा के दौरान धारदार हथियार का प्रयोग पूर्णतया वर्जित है। शोभायात्रा को भव्य रूप देने के लिए रुड़की नगर में 51 स्वागत द्वार शोभायात्रा के मार्ग पर लगाए जाएंगे। जगह-जगह सनातन धर्म प्रेमी शोभायात्रा में सम्मिलित हुए व्यक्तियों का स्वागत करेंगे। भारतीय ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष सतीश शर्मा ने कहा कि यह गर्व का विषय है कि हम अपनी आराध्य देव भगवान श्री परशुराम जी की यात्रा के निमंत्रण पत्र का विमोचन कर रहे हैं। जनपदीय ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष ऋषि पाल शर्मा एवं ब्रह्म सभा की अध्यक्ष अरविंद भारद्वाज ने कहा कि शोभायात्रा में चार बैंडों की व्यवस्था की गई है जो शोभायात्रा को भव्य रूप प्रदान करेगी।

इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष आचार्य पंडित रमेश सेमवाल,पुरोहित कल्याण समिति अध्यक्ष पंडित राज कुमार कौशिक ने बताया कि रुड़की के मुख्य मंदिरों की झांकियां भी शोभायात्रा में सम्मिलित हो रही है।इस अवसर पर पूर्व पालिका अध्यक्ष दिनेश कौशिक,भाजपा नेता अनिल शर्मा ने कहा कि शोभा यात्रा का समापन बी टी गंज में किया जाएगा और वहां पर समाज के व्यक्तियों को सम्मानित भी किया जाएगा। महिला इकाई के अध्यक्ष दीपा कौशिक एवं युवा शाखा के अध्यक्ष विनय शर्मा व बिट्टू शर्मा उपाध्यक्ष भारतीय ब्राह्मण समाज ने कहा कि शोभायात्रा में रुड़की के साथ आसपास के ग्रामीण इलाकों से भी सनातन धर्म प्रेमी शोभा यात्रा में शामिल होंगे।

इस अवसर पर आचार्य रोहित शर्मा, आचार्य सचिन शर्मा,पंडित देवेंद्र शर्मा, आदित्य शर्मा,अनुज शर्मा, आदित्य शर्मा, गोनू,सतीश शर्मा,शिव कुमार शर्मा, बिट्टू शर्मा, ईश्वर चंद शर्मा, देवेंद्र, सतीश शर्मा, सतीश, ,सतीश कौशल, दीपा कौशिक,श्रद्धा हिंदू,सुजल कौशिक ,सुधांशु वत्स सचिन शर्मा सचिन पंडित व्यक्ति उपस्थित रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies