दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::
रुड़की। नगर की सबसे पुरानी सामाजिक संस्था राजहंस कला मंदिर के द्विवार्षिक सर्वसम्मति से संपन्न करवाए गए। चुनाव में अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी पदाधिकारियों दी गई हैं। पदाधिकारियों ने आगामी वर्ष में किए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा सदस्यों को बताई और सभी को साथ लेकर सामाजिक कार्य करने की बात कही।
रुड़की के सिविल लाइंस स्थित एक होटल में आयोजित चुनाव प्रक्रिया को चुनाव अधिकारी एके मदान और प्रमोद गोयल की देखरेख में शुरू किया गया। जिसमें अध्यक्ष और सचिव पद पर एक एक और कोषाध्यक्ष पद पर दो दावेदारों ने दावा किया। कोषाध्यक्ष पद पर एक दावेदार योगेश सिंघल द्वारा नाम वापस लिए जाने के बाद सर्वसम्मति से तीनों पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति हुई। जिसमें अध्यक्ष पद पर विपिन कुमार सिंघल (त्रिवेणी वाले), सचिव अजेश कुमार अग्रवाल और कोषाध्यक्ष पारस गोयल को चुना गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने आगामी कार्यों के बारे में बताया साथ ही 29 मई को संस्था का 69 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाने की बात कही। निवर्तमान अध्यक्ष राकेश गोयल एडवोकेट ने अपने कार्यकाल में सभी सदस्यों के सहयोग के लिए उनका आभार जताया। कार्यक्रम में आशीष गुप्ता,अफजल मंगलोरी,बलबीर गोयल, गोपालपुरी, गौरव गोयल, गोविंद विकास अग्रवाल, एचएम कपूर,किरण कौशिक,कमल किशोर, मनोज गोयल,मुकुंद प्रताप,नवनीत सिंघल,प्रमोद गोयल,पूनम मदान,पारस गोयल, राजीव चंद्रा, सुनील कुमार अग्रवाल, संजीव गोयल,एसपी कौशिक, सुभाष चंद्र अरोड़ा, सचिन सिंघल,शकुन अग्रवाल, शेखर सिंघल, संजय गुप्ता, वंदना अग्रवाल, विपिन कुमार सिंघल, योगेश सिंघल, शुभम गोयल आदि लोग मौजूद रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies