News

पंखे से लटका मिला विवाहिता का शव-गृह कलेश के चलते आत्महत्या की आशंका.....

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::



रुड़की। आदर्शनगर में एक महिला ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। आत्महत्या का कारण गृह कलेश बताया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 



जानकारी के अनुसार प्राची का विवाह करीब नौ वर्ष पूर्व आदर्शनगर निवासी राहुल के साथ हुआ था। बताया गया है कि दोनों के बीच कुछ विवाद चल रहा था और इसी के चलते प्राची पिछले दिनों अपने मायके चली गई थी और दो दिन पूर्व ही वापस लौटी थी। बताया गया है कि इसके बावजूद भी दोनों के बीच हालात समान्य नही थे। आज सुबह महिला ने दोनों बच्चो को तैयार कर स्कूल भेजा और फिर राहुल भी अपने काम पर चला गया। राहुल के माता पिता घर में ही मौजूद थे। घर का काम करने के बाद प्राची अपने कमरे में चली गई। जब काफी देर तक वह वापस नही आई तो सास ने उसके कमरे में जाकर देखा लेकिन कमरे के अंदर का नजारा देख वह सन्न रह गई। कमरे में बहु का शव पंखे से लटका हुआ था। उनके द्वारा सूचना अपने पुत्र और फिर पुलिस को दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इस संबंध में सीओ रुड़की नरेंद्र पंत का कहना है कि प्रथम दृष्टया महिला द्वारा आत्महत्या करना प्रतीत होता है मामले की जांच की जाएगी।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies