News

भाकियू अंबाबता के प्रदेश अध्यक्ष ने की अपनी कार्यकारिणी का किया विस्तार-किसानों की लड़ाई लड़ने का करेगी काम : सुभाष



दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::

रुड़की। भाकियू अम्बाबता प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। इसके साथ ही किसानों के मुद्दो पर मजबूती के साथ लड़ाई लड़ने की बात कही। 



पनियाला रोड स्थित कैंप कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए भाकियू (अ) के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी सुभाष सिंह ने कहा कि संगठन के बैनर तले किसानों की हर एक लड़ाई मजबूती से लड़ाई जाएगी। हाल ही में शॉर्ट सर्किट के कारण कई स्थानों पर गेंहू की फसलें जली हैं जिसके मुआवजे को लेकर सरकार से मांग की जाएगी इसके साथ ही बिजली दरों में रियायत और ट्यूबवेल के लिए निशुल्क बिजली दिए जाने की मांग सरकार से की जाएगी। बकाया गन्ना भुगतान एवं अन्य समस्याओं को लेकर भी अगर जरूरत पड़ी तो संगठन आंदोलन करेगा। उन्होंने कहा कि किसानों की लड़ाई के लिए मजबूत संगठन तैयार कर प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष जोगेंद्र चौधरी, अंशुल यादव, प्रणय राणा, नकली सिंह और अजब सिंह को नियुक्त किया है। कुलदीप चौधरी और रियाज कुरैशी को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है। अशोक कुमार जैन को प्रदेश मीडिया प्रभारी और कोषाध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश महासचिव रागिब मलिक, विशाल चौधरी, उदित त्यागी,मोहित चौधरी, योगेश चौधरी, संदीप चमोली, नवनीत कुकरेती, विनय शर्मा, सदाकत हुसैन, सौरभ पंवार, बिलाल अहमद, संजय भाटी, गुरुदीप, अवधेश,मनोज और रामकुमारको बनाया गया है। प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी अर्जुन कर्नवाल, अहसान, तोप सिंह, शौकीन अली, रामवीर, विजयपाल, ताज मोहम्मद, प्रवेज, परवेज आलम, जहांगीर, अक्षय,इसरार प्रधान, मुस्तफा, असलम, दैनिक कुमार,शौकीन मलिक, मोहित पंवार, यतेंद्र कुमार और अकरम अली को दी गई है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies