News

रुड़की एडवोकेट्स एसोसिएशन ने न्यायाधीश मोहम्मद सुल्तान का किया विदाई समारोह.....


रुड़की। रुड़की एडवोकेट एसोसिएशन रुड़की के द्वारा न्यायाधीश मोहम्मद सुल्तान का देहरादून स्थान्तरण  होने पर उन का विदाई समारोह का आयोजन सिविल कोर्ट रामनगर में किया गया। इस अवसर पर बार अध्यक्ष चौधरी लिल्लू सिंह एवं सचिव चौ. राजीव सिंह ने उनको गुलदस्ता देकर और शाल उढ़ाकर सम्मानित किया। चौ. लिल्लू सिंह ने कहा की न्याधीश मोहम्मद सुल्तान का कार्यकाल बहुत ही सराहनीय रहा हैं। उन के कार्यकाल में अधिवक्ता और बैंच के बीच संबंध हमेशा अच्छे रहें। उन्होंने हमेशा अधिवक्ता को पूर्ण सहयोग दिया। उन का व्यवहार हमेशा मुधर रहा। वे अपने काम के प्रति हमेशा सजग और तत्पर रहें। उनको रुड़की बार का हर अधिवक्ता हमेशा याद रखेगा। रुड़की बार उनके उज्जवल भविष्य की कामना करती हैं। इस अवसर पर अधिवक्तागण राव मुनफैत अली सदस्य बार काऊंसिल उतराखण्ड, चौ. अमरपाल सिंह, बलबीर सिंह, जावेद फारूख, अतुल शर्मा, प्रवीण तोमर, जावेद अख्तर, धीरेन्द्र पाल, राशीद अली, मुसव्वर अली, सुजीत कुमार, महबूब हसन, तुषार, राव नवेद आलम, पंकज सिंह, मनोज शर्मा, विवेक कुश, सलीम अंसारी, प्रदीप सैनी, मोहम्मद शाहिद, महाराज सिंह, शिव कुमार सैनी, अयुष त्यागी, राव  फैजान, अजय शर्मा, वाजिद अंसारी, मौ. तरीक आदि उपस्थित रहें।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies