News

आज 10 जून दिन सोमवार क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे जानिए राशिफल-ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री से.....


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

मेष::आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा। आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग व सानिध्य आपको मिलेगा। आपको किसी से भी कड़वे शब्द बोलने से बचना होगा। आप दान पुण्य के कार्य में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।


वृष::आज का दिन राजनीतिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहेगा।आपको कुछ अप्रिय व्यक्तियों के मिलने से अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में कार्यरत लोगों को महिला मित्र के सहयोग से धन लाभ मिलता दिख रहा है।


मिथुन::आज कई काम एक साथ हाथ में आने से आपकी परेशानियां बढ़ जाएगी। संतान को किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपकी किसी प्रिय व मूल्यवान वस्तु के खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है, इसलिए आपको सावधान रहना होगा।


कर्क::आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको किसी प्रिय व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा। मान व प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। आपको व्यवसाय संबंधित किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जिसके कारण आप थोड़ा थकान महसूस करेंगे।


सिंह::आज का दिन आपको व्यापार में कुछ नई योजनाओं को लागू करने से लाभ मिलेगा। शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में आपको विशेष सफलता मिलती दिख रही है। आपको भागदौड़ अधिक होने के कारण कोई नेत्र संबंधी समस्या हो सकती है, इसीलिए सतर्क रहें।


कन्या::आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। व्यापार में आपका अपने साझेदार से विवाद खड़ा हो सकता है। आपके यश व कीर्ति में वृद्धि होगी। रोजगार के क्षेत्र में आपको तरक्की मिलेगी। आप किसी संपत्ति के क्रय विक्रय की योजना बना सकते हैं।


तुला::आज आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा। व्यवसाय में लंबे समय से चली आ रही लेनदेन की समस्या आज हल होगी। परिवार के सभी सदस्यों के साथ मिलकर आप किसी मांगलिक कार्यक्रम की योजना बना सकते हैं, जो आपके लिए उत्तम रहेगा।


वृश्चिक::आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अत्यधिक तेल मसाले वाले भोजन से परहेज करना बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी। आपका जमीन जायदाद से संबंधित मामला टल सकता है।


धनु::आज आपको अपने विरोधियों के मुंह से अपनी प्रशंसा सुनकर हैरानी होगी। आपको सत्ता का भी लाभ मिल सकता है। आप किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं।जीवनसाथी से कोई अनबन चल रही थी,तो वह भी आज समाप्त होगी।


मकर::आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। जो लोग रोजगार के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं, उन्हें भी कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।


कुंभ::आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कुछ परेशानी भरा रहेगा। आपको संतान द्वारा किसी कार्य के पूरे न होने के कारण निराशा होगी। कोई विपरीत समाचार सुनकर आज आपको अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है।


मीन::आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। सिर्फ़ सोच समझकर किया गया निवेश ही फलदायी होगा, इसलिए अपनी मेहनत की कमाई सोच-समझ कर लगाएँ। एक प्यारी-सी मुस्कुराहट से अपने प्रेमी का दिन रोशन करें। थोड़ी-सी कोशिश से यह दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे विशेष दिनों में से एक हो सकता है।


ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री

संपर्क सूत्र : 8077617228

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies