News

भारतीय किसान यूनियन (एकता) की मासिक बैठक में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति-किसानों की समस्याओं पर चर्चा...

दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::



रुड़की। भारतीय किसान यूनियन (एकता) जिला हरिद्वार की मासिक बैठक में किसानों के मुद्दो पर चर्चा हुई। इसके साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विभिन्न पदो पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की। 

रामपुर स्थित एक वेंकट हॉल में राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट फरमान त्यागी के नेतृत्व में आयोजित बैठक में किसानों से संबंधित कई मुख्य बिंदुओं पर चर्चा हुई और गांव गांव जाकर किसानों की समस्याओं को सुनने और उसके समाधान की लड़ाई लड़ने की बात वक्ताओं ने की। राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट फरमान त्यागी ने कई पदाधिकारियों की नियुक्ति की जिसमें अमित शर्मा को हरिद्वार नगर का अध्यक्ष तथा रोहन वर्मा को सहारनपुर नगर निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। दस लोगों को संगठन की सदस्यता दिलाई गई। राष्ट्रीय प्रवक्ता गुलफाम एडवोकेट ने कहा कि जल्द ही एक महापंचायत का आयोजन किया जाएगा जिसमें किसानों के मुद्दो पर चर्चा होगी। महापंचायत में लगभग 5000 किसान सम्मिलित होंगे। जिला अध्यक्ष सोनू त्यागी ने संगठन को हर गांव तक पहुंचाने का आश्वासन दिया नवनियुक्त पदाधिकारी ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट फरमान त्यागी सहित सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने भगवानपुर टोल प्लाजा पर आ रही समस्याओं से अवगत करवाया राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मामले में मुकदमा दर्ज करवाने की बात कही। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी रविंदर सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद इमरान, राष्ट्रीय प्रचार मंत्री साहब सिंह,याकूब अली,राष्ट्रीय संगठन मंत्री राव सद्दाम अली, रुड़की जिला अध्यक्ष तनवीर अली, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद मुजस्सिम, मुबारक अली,हारून शोएब त्यागी,साहिद त्यागी,अनस त्यागी आदि शामिल हुए।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies