News

रुड़की पहुंचे सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत-हरिद्वार को लेकर बताया अपना विजन.....

दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::



रुड़की। हरिद्वार सांसद ने रुड़की पहुंचकर कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और अपनी योजनाओं से अवगत करवाया। वहीं कार्यकर्ताओं ने भी उनका जोरदार स्वागत किया। 




रुड़की के सिविल लाइंस स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा हरिद्वार धार्मिक नगरी है और यहां को लेकर लोगों के साथ विचार किया जाएगा और भविष्य की योजनाएं तैयार की जाएंगी। इसके साथ ही गरीबों के बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं इन स्कूलों में सुविधाएं बढ़ाने पर विचार होगा। किसानों के हितों के लिए कार्य किया जाएगा और उनकी फसलों के बारे में सोचा जाएगा। इसके साथ ही भारी मतों से चुनाव जिताने पर उन्होंने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत का जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री प्रवीण संधू ने किया। इस अवसर पर हरिद्वार विधायक मदन कौशिक,रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा,जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, पूर्व विधायक सुरेश चंद जैन, पूर्व विधायक चंद्रशेखर,प्रदेश प्रवक्ता मयंक गुप्ता, पार्षद विवेक चौधरी, मंडल अध्यक्ष संजीव तोमर, संजय त्यागी,सुशील त्यागी, प्रमोद चौधरी, गौरव कौशिक,धीर सिंह,रश्मि चौधरी, दिनेश कौशिक,राजेंद्र चौधरी, सावित्री मंगला,अनुज सैनी आदि लोग मौजूद रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies