News

21-06-2024 15:50:20

मदरहुड विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शिक्षकों एवम् छात्रों ने किया योग....

2


दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::

रुड़की। प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी मदरहुड विश्वविद्यालय में धूमधाम से दसवाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में सभी संकायों के डीन और समस्त शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने योगासन किया। जिसमें योगाचार्य डॉ रितेश ने सभी को विभिन्न प्रकार के योग आसन करवाये।

कार्यक्रम का शुभारंभ विश्व विद्यालय के कुलपति डॉ. नरेंद्र शर्मा ने किया। और सभी के साथ योग किया।उन्होंने कहा कि योग हमारी विरासत और प्राचीन संस्कृति की पहचान है। जो पूरे विश्व में लोगों द्वारा अपनाया गया है। आज योग दिवस एक वैश्विक उत्सव बन गया है। आप भी रोग मुक्त जीवन के लिए योग को अपनाएं और अपने जीवन में नई ऊर्जा का संचार करें। कार्यक्रम के अंत में डॉ कुलपति नरेंद्र शर्मा ने सभी को योग दिवस पर योग करने का संकल्प दिलवाया। कार्यक्रम का संचालन डॉ पीके अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर कुलसचिव अजय गोपाल शर्मा, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ अनुज शर्मा, डॉ अजीत सिंह, डॉ रवींद्र, डॉ अनुपम गुप्ता, डॉ हर्षा शर्मा, डॉ सीमा तोमर, डॉ अलका, डॉ जेएसपी श्रीवास्तव, डॉ विकास गुप्ता, हेमंत कपूर और समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies